फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   beating and firing in many places

बरहुआ भोजपुर से सरायसागर तक मारपीट, फायरिंग

Thu, 27 Dec 2018 12:19 AM IST
pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
राजगढ़। चोरी की आशंका व भूत-प्रेत की रंजिश में बाइक सवार लोगों ने ननिहाल में रहने वाले युवक को जमकर पीटा। बीच-बचाव करते समय उसकी नानी की भी पिटाई कर दी। लोगों के दौड़ने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। बदला लेने के लिए पिटाई से घायल युवक ने हमला करने वाले लोगों का पीछा कर लिया। सरायसागर के पास बाइक सवार लोगों पर फायर झोंक दिया। आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया। तमंचा व कारतूस कब्जे में लेने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के बरहुआ भोजपुर निवासी सुरेश सरोज और अमरजीत सरोज के बीच भूत-प्रेत को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। सोनावां निवासी सोमदत्त सरोज अपने मामा अमरजीत के घर में रहता है। सुरेश के घर में कुछ दिनों पहले चोरी हो गई थी। वह सोमदत्त के ऊपर आशंका जता रहा था। बुधवार दोपहर बाइक से करीब दस की संख्या में लोग पहुंचे और सोमदत्त के ऊपर हमला बोल दिया। नाती को पिटते देख उसे बचाने के लिए नानी रामकली (60) पत्नी रामकिशोर व मौसेरी बहन पूनम दौड़ी तो हमलावरों ने दोनों को पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों को आते देख सुरेश पक्ष के लोग बाइक लेकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामकली को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। रामकली ने बताया कि सुरेश पक्ष के लोग उसके नाती सोमदत्त को उठा ले गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर नगर कोतवाली के सरायसागर के पास बाइक सवार सुरेश सरोज, राजेश सरोज के ऊपर सोमदत्त ने फायर झोंक दिया। बाइक पर सुरेश की पत्नी सुनीता भी सवार थी। फायर होते ही तीनों बाइक से गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने हमला करने के आरोपी सोमदत्त को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक, तमंचा व कारतूस कब्जे में लेने के बाद सभी को कोतवाली उठा ले गई। नगर कोतवाल ने बताया कि भूत-प्रेत के साथ ही चोरी की आशंका को लेकर दोपहर में विवाद हो रहा था। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed