{"_id":"5c1e894bbdec2256a47cbd6e","slug":"bdc-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंधई में बाइक दुकान से टकराई, बीडीसी सदस्य की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंधई में बाइक दुकान से टकराई, बीडीसी सदस्य की मौत
Sun, 23 Dec 2018 12:28 AM IST
shailendra Kumar
pratapgarh
pratapgarh
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रखहा/गौरा। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में वाहनों की रफ्तार ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली। कंधई में बेकाबू बाइक दुकान से टकरा गई। जिससे बीडीसी सदस्य की मौत हो गई। दूसरी घटना में फतनपुर इलाके में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से एक युवक की जान चली गई।
कंधई थाना क्षेत्र के सरखेलपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू (35) पुत्र राम नारायण शुक्रवार की देर रात अपने साथी जितेंद्र सिंह (25) पुत्र जयसिंह निवासी सरखेलपुर के साथ किसी काम से सोनाही बाजार जा रहे थे। गोलापुर मोड़ के पास जयप्रकाश मोदनवाल की मिठाई की दुकान बंद होने पर उसकी पत्नी कुसुम देवी (58) बर्तन धो रही थी। तभी जितेंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर कुसुम को टक्कर मारते हुए दुकान से जा टकराई। इससे बाइक चला रहे जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप को गंभीर चोटें आईं। जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था हो पाती तब तक प्रदीप की सांसें थम चुकी थीं।
खबर मिलने पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पत्नी रोशनी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घायल कुसुम और जितेंद्र सिंह का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना में फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटियाकला निवासी राजबहादुर (34) शुक्रवार को किसी काम से गीतानगर बाजार गया था। रात में काम निपटाने के बाद वह पैदल ही घर लौट रहा था। गीतानगर के पास अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे राजबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलने पर घटनास्थल पर परिजन पहुंचे और खून से लथपथ राजबहादुर को शहर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह देख पत्नी फूला देवी, पुत्र आकाश और पुत्री उज्ज्वला बिलखने लगीं। परिजन शव लेकर घर लौट गए और अंतिम संस्कार कर दिया।