फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   attack with knief on 11th student

छात्र का गला रेतकर चारपाहिया वाहन से फेंका

Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
attack with knief on 11th student
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
ननिहाल से घर लौट रहे नौवीं के छात्र का गला रेतने के बाद चार पहिया वाहन सवार हमलावर उसे रामकोला गेट के पास फेंककर भाग निकले। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के रमईपुर नेवादा निवासी राम प्रवेश यादव (15) पुत्र राजनाथ यादव शहर के संत एंथोनी में कक्षा नौ का छात्र है। वह शहर में ही कमरा लेकर रहता है। रविवार के दिन वह घर गया। जहां पता चला कि उसके नानी की तबियत खराब है। मां ननिहाल गई है। वह भी अपनी नानी को देखने के लिए ननिहाल जौनपुर के भगवानपुर गांव चला गया। सोमवार की सुबह उसके पिता ने फोन कर उसे घर बुलाया। परिजनों की मानें तो वह पिता से बात करने के कुछ देर बाद ही घर के लिए निकला। दोपहर में पट्टी कोतवाली के रामकोला गेट के पास अचानक कुछ लोग एक चारपहिया वाहन से आए और किशोर को फेंककर भाग निकले। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो देखा कि किशोर का गला रेता हुआ था और वह बेहोश था। तभी वहां पहुंचे कुछ लोगों ने किशोर की पहचान रामप्रवेश के रूप में की। सूचना पर पुुलिस के साथ ही परिजन अस्पताल पहुंचे। उधर रामप्रवेश को पहले जिला अस्पताल और फिर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  
विज्ञापन

परिवारवाले नहीं बता सके किसी रंजिश के बारे मेंः राम प्रवेश मां-बाप की इकलौती संतान है। मां-बाप ने अच्छी पढ़ाई के लिए उसे शहर भेजा था। उसकी किसी से क्या दुश्मनी थी, इस बारे में परिजन भी कुछ बता नहीं सके। पुलिस भी अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed