फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ARTO Office me maarpeet

एआरटीओ कार्यालय में दलालों की दबंगई

Thu, 14 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
ARTO Office me maarpeet
crime
नगर के महुली में स्थित एआरटीओ कार्यालय में दलालों ने लाइसेंस बनवाने गए लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे वहां भगदड़ मच गई। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दस से अधिक लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दलाल असलहा लहराते हुए भाग निकले। इस मामले पुलिस ने तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



महुली स्थित एआरटीओ कार्यालय हमेशा सुर्खियों में रहता है। बुधवार दोपहर महुली के ही रहने वाले अनिल सिंह लाइसेंस बनवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय गए थे। उनका आरोप है कि कार्यालय में मौजूद एक लिपिक के काउंटर पर वह काम कराने पहुंचा। लिपिक के पास बैठे लोगों ने उसे रोक दिया। जिसे लेकर हंगामा होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आसपास मौजूद दलाल उस पर टूट पड़े। शोरशराबा सुनकर अनिल पक्ष के लोग पहुंचे तो उन्हें भी हाकी-डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। हमला करने वाले लोग अपने हाथ में असलहा भी लहरा रहे थे। बवाल को देखते हुए कार्यालय भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमला करने वाले लोग असलहा लहराते हुए भाग निकले। हमलावरों ने अनिल सिंह, राजेश कनौजिया, अजय सिंह व राजकुमार मोदनवाल को हाकी-डंडे से बुरी तरह पीटा। कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आईं ।अनिल सिंह की तहरीर पर कंधई खभोर के रहने वाले राजकुमार, मनोज समेत तीन नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी कोतवाल संजय शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed