फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Arrested killer supari killer of Dhanbad deputy mayor

धनबाद के डिप्टी मेयर की हत्या करने वाला सुपारी किलर गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 25 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Arrested killer supari killer of Dhanbad deputy mayor
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
झारखंड के धनबाद शहर के डिप्टी मेयर और कांग्रेसी नेता नीरज सिंह की हत्या के आरोपी सुपारी किलर को शुक्रवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। झारखंड व यूपी एसटीएफ उसके पीछे लगी थी। वह कई महीनों से हाथ नहीं आ रहा था। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही कोहड़ौर पुलिस और स्वाट टीम प्रभारी ने उसे दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ में लगे कोहड़ौर थानाध्यक्ष हरपाल सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अमित पांडेय सुलतानपुर की सीमा पर टेढ़ी पुलिया के पास से आने-जाने वाले लोगों पर शुक्रवार की रात निगाह लगाए हुए थे। रात में अपाचे बाइक से आ रहा एक युवक संदिग्ध लगा। पुलिस ने रोका तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और 5 कारतूस मिले। पुलिस ने कर्रा किया तो उसने कई सनसनीखेज घटनाओं में शामिल होने की बात बताई। जिसमें सबसे चर्चित झारखंड के धनबाद शहर के डिप्टी मेयर व कांग्रेसी नेता नीरज सिंह की 21 मार्च 2017 को गोली मारकर हत्या की बात सुन पुलिसकर्मी दंग रह गए।
विज्ञापन


मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। खुद पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम भी उससे पूछताछ करने लगे। एसपी ने बताया कि पकड़े गए शॉर्प सुपारी किलर सागर सिंह उर्फ शिबू पुत्र रामबहादुर सिंह निवासी इमामपुर झलिया थाना लम्हुआ जनपद सुलतानपुर ने धनबाद के डिप्टी मेयर व कांग्रेसी नेता नीरज सिंह की हत्या की थी। पूछताछ में सागर सिंह ने बताया कि वह रुपये के लिए भाड़े पर हत्या करता है। अपने साथी पंकज सिंह निवासी कूढ़ापुर थाना लंभुआ के कहने पर रुपये के लिए साथी अमन सिंह, सतीश, सोनू उर्फ कुर्बान अली निवासी मुस्तफाबाद सरैया सुल्तानपुर के साथ मिलकर 21 मार्च 2017 को धनबाद के डिप्टी मेयर व कांग्रेसी नेता नीरज सिंह की हत्या स्टील गेट के पास गोली मारकर कर दी थी। इस घटना को अंजाम देने के लिए बाइक व पिस्टल की व्यवस्था पंकज सिंह के कहने पर बिहार के रहने वाले डबलू सिंह ने कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद उसे व उसके साथी कुर्बान अली को 65-65 हजार रुपये मिले। तय रुपये बाद में देने की बात पंकज सिंह ने कही।
रुपये लेने के बाद दोनों कोलकाता और मुंबई में जाकर रुक गए। दस दिन पहले सुलतानपुर लौटे। इस बीच जानकारी हुई कि धनबाद की घटना में कुर्बान अली उर्फ सोनू पकड़ा जा चुका है। इस बात की खबर मिलते ही वह कहीं जाने के लिए घर से भागा था। एसपी ने बताया कि बहुचर्चित घटना को अंजाम देने वाले सुपारी किलर सागर सिंह की तलाश में झारखंड व यूपी एसटीएफ लगी थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद वहां के पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। एसटीएफ ने सागर की शिनाख्त भी कर ली। डिप्टी मेयर की हत्या भाजपा विधायक संजीव सिंह ने कराई थी। दोनोें के बीच राजनैतिक व कोयला कारोबार को लेकर प्रतिद्वंद्विता थी। घटना में प्रयुक्त पिस्टल पंकज सिंह को लौटा दी थी। इस मामले में विधायक संजीव सिंह, अमन सिंह और डबलू मिश्र पहले ही जेल जा चुके हैं।

सुलतानपुर के रहने वाला सागर सिंह उर्फ शिबू ने वर्ष 2013 में सराय अचल के प्रधानपति की हत्या कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी। इसी गांव के जैसराज यादव को अपने साथी अंकित सिंह के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसमें वह वांछित चल रहा है। पुलिस ने उसके ऊपर गैंगेस्टर लगाया था। जेल में निरुद्ध होने के दौरान शातिर अपराधियों से उसके ताल्लुकात हो गए और वह जेल से जरायम की दुनिया में कदम रखता चला गया। एसपी ने बताया कि अभी जांच में चार पांच घटनाएं ही सामने आई हैं। सुलतानपुर पुलिस से उसका आपराधिक इतिहास मांगा गया है।

हत्या के आरोप में जेल में बंद सागर सिंह की मुलाकात पंकज सिंह से उसके दोस्त रिंकू सिंह ने कराई थी। जेल में मिलने के दौरान पंकज ने कहा था कि बाहर निकलने के बाद वह उससे जरूर मिले। उसे एक बड़ी घटना अंजाम देनी है। जिसके लिए मुंह मांगी कीमत मिलेगी। सूत्रों की मानें तो डिप्टी मेयर की हत्या के लिए 50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, लेकिन सुपारी किलर सागर व उसके दूसरे साथी कुर्बान अली को 65-65 हजार रुपये ही मिले।

धनबाद के डिप्टी मेयर व कांग्रेसी नेता की हत्या करने के बाद हत्यारों को फोन पर जय माता दी बोलकर घटना को अंजाम तक पहुंचाने की जानकारी देनी थी। डिप्टी मेयर की हत्या के बाद हत्यारों ने पंकज को फोन कर जय माता दी बोला। बताते हैं कि सुपारी किलर सागर सिंह का साथी अमन धार्मिक प्रवृत्ति का है। वह घटना के पहले और बाद में मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन जरूर करता है। उसका कोड धार्मिक होता है।


सुपारी किलर सागर सिंह उर्फ शिबू ने पूछताछ में बताया कि डिप्टी मेयर को गोलियों से छलनी करने के लिए उन लोगों ने सौ से अधिक फायर किया। सागर सिंह ने ही बीस राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के लिए सबको हमला करने का स्थल व टारगेट बता दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed