फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   advocate shoot in pratapgarh 2

सपा सरकार में पांचवेें वकील की हत्या

Wed, 16 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 16 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
advocate shoot in pratapgarh 2
crime
प्रदेश में सपा की सरकार बने चार साल हो गए। इस सरकार के कार्यकाल में जनपद के पांच वकीलों की हत्या कर दी गई। रंजिश की जानकारी के बाद भी अफसर लापरवाही बरतते हैं। जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्रदेश में सपा की सरकार 15 मार्च 2012 को बनी थी। तब से जनपद में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। अंतू थाना क्षेत्र के सरायवीरभद्र आदमपुर निवासी अधिवक्ता विमल मिश्र अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते रह गए, लेकिन जिम्मेदारों ने उनकी समस्या का निराकरण करना बेहतर नहीं समझा। इसके चलते पड़ोसियों ने उनकी हत्या कर शव सई नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन


इसे लेकर भी वकीलों ने तत्कालीन एसओ चंद्रबली यादव के खिलाफ मोर्चा खोला था। जूबाए अध्यक्ष राजदत्त मिश्र की कचहरी आते समय 19 दिसंबर 2013 को कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को बीते तीन माह भी नहीं हुआ था कि सदर तहसील में 10 मार्च 2014 को अधिवक्ता प्रभाकर सिंह मीनू को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। दोनों घटनाओं की एसआईटी ने जांच की। अक्तूबर 2015 में अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की घर के करीब ही फुलवरिया के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को अधिवक्ता व जूबाए के पूर्व उपाध्यक्ष जवाहरलाल मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सपा सरकार के चार साल के शासन में 5 अधिवक्ता बदमाशों की गोली के शिकार बन गए।  इसके अलावा अधिवक्ता आरिफ के ऊपर भी एसपी आवास के करीब हमला हुआ था। कई दिनों के इलाज के बाद वह ठीक हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed