{"_id":"5b09b46e4f1c1b9e6e8b4b95","slug":"actress-sveta-tiwari-dies-in-brother-s-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री श्वेता तिवारी के ममेरे भाई की हादसे में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभिनेत्री श्वेता तिवारी के ममेरे भाई की हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 27 May 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
Road ACCIDENT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री श्वेता तिवारी के ममेरे भाई की कोटा में सड़क हादसे में मौत हो गई। यह खबर दीवानगंज पहुंची तो कोहराम मच गया। उसके गम में दीवानगंज बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। हर कोई हादसे से दुखी था। देर शाम तक परिवारीजनों को सांत्वना देने वालों का जमघट लगा रहा।
कंधई थाना क्षेत्र के परानपुर निवासी वैद्य तीरथराज उपाध्याय के छोटे पुत्र डा. संजय उपाध्याय ने दीवानगंज बाजार में क्लीनिक खोल रखी है। वह 4 दिन पहले अपनी बेटी अनुष्का को लेकर राजस्थान के कोटा में एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा दिलाने गए थे। उनके साथ पत्नी सुमन व बेटा आयुष उर्फ अर्पित (14) भी गया था।
शुक्रवार को वह प्राइवेट वाहन से बेटी को प्रवेश परीक्षा दिलाने के लिए निकले। जयपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर जाते समय सामने से आ रही दूसर कार से टक्कर हो गई। जिससे आयुष के साथ ही बेटी अनुष्का भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। चिकित्सक बेटे का शव लेकर एंबुलेंस से शनिवार की सुबह बाजार पहुंचे तो लोग बिलख पड़े। गम में बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। शव घर पहुंचते ही लोग रोने बिलखने लगे। डॉक्टर संजय उपाध्याय पूर्व बिग बॉस विजेता व फिल्मी कलाकार श्वेता तिवारी के मामा हैं। इकलौते पुत्र की मौत से सभी सदमे में दिखे।