फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident me maa-bete ki maut

अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से मां-बेटे की मौत

Tue, 12 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
accident me maa-bete ki maut
accident
उदयपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। उदयपुर कोतवाली के मंगापुर के पूरे बदौवन निवासी हरिश्चंद्र तिवारी (38) पुत्र रामभजन तिवारी सोमवार को अपनी मां श्यामकली (70) के साथ बाइक से सांगीपुर की एसबीआई शाखा से पेंशन निकालकर लौट रहा था। दोनों के गांव पहुंचने से कुछ दूर पहले ही पूरे तिलाभगत के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक के साथ मां व बेटे उछलते हुए दूर जा गिरे। बोलेरो जीप भी अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। मौका पाकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बोलेरो उदयपुर के रामपुर कसिहा के किसी व्यक्ति की है। उधर, दुर्घटना के बाद सड़क किनारे पड़े गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को एंबुलेंस से सांगीपुर सीएचसी ले जाया गया। यहां श्यामकली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी पर रोते बिलखते परिजन भी सांगीपुर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर हरिश्चंद्र तिवारी को लेकर परिजन जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मां-बेटे की एक साथ मौत की जानकारी होने पर मृतकाें के घर के सामने ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एसओ संतोष दुबे ने बताया कि बोलेरो पुलिस के कब्जे में है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed