फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in vishwanathganj

क्रेेन-बस में भिड़ंत, आठ लोग जख्मी

Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
accident in vishwanathganj
हादसा
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग स्थित गोपी का पुरवा मोड़ के पास आमने-सामने बस व क्रेन में भिड़ंत हो गई। इससे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर कोतवाली के पूरे पितई निवासी अंसार अहमद क्रेन चालक है। बुधवार की शाम वह क्रेन लेकर प्रतापगढ़ आ रहा था। इधर से इलाहाबाद के लिए एक प्राइवेट बस प्रतापगढ़ से जा रही थी। मानधाता थाना के गोपी का पुरवा मोड़ के पास बस एक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रही था। इस बीच सामने से क्रेन आ गया। इससे क्रेन व बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में क्रेन चालक अंसार व उस पर बैठे नगर कोतवाली के महुआर निवासी मकबूल, सलीम, साहिल, सौकत व बस पर आगे चालक के पास बैठे बबलू, सतीश शुक्ला, अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।  राहगीरों ने घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने क्रेन चालक अंसार को इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed