{"_id":"43393b975f119003dcea60e0a8c5cf7d","slug":"accident-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से भरी बस खड्ड में गिरी, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्रियों से भरी बस खड्ड में गिरी, कई घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देल्हूपुर। इलाहाबाद से सवारियां लेकर जेठवारा इलाके के शमशेरगंज जा रही एक निजी यात्री बस रविवार सुबह मानधाता थाना क्षेत्र के वैशपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। इसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाहाबाद और तीन को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे लोगाें ने बस में सवार यात्रियाें को दूसरे वाहनों से उनके घर भेजा।
जेठवारा थाना क्षेत्र के शमशेरगंज बाजार से एक प्राइवेट बस इलाहाबाद तक चलती है। वह देहात इलाके के लोगों को इलाहाबाद ले जाती है और वहां से ले आती है। रविवार सुबह बस इलाहाबाद से सवारियां लेकर आ रही थी। बस में यात्रियाें की संख्या कम थी। बस मानधाता होकर शमशेरगंज बाजार तक जाती। बस जैसे ही मानधाता थाना क्षेत्र के वैशपुर गांव स्थित बकुलाही नदी के पुल से आगे बढ़ी, अचानक असंतुलित होकर खाई में चली गई।
बस खाई में पलटते-पलटते बच गई लेकिन उसमें सवार दर्जनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियाें में चीख पुकार मच गई। राहगीराें के साथ ही आसपास के लोगाें ने सभी को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद गंभीर घायलाें के परिजनों को भी फोन पर सूचना दे दी गई। गंभीर घायल मानधाता थाना क्षेत्र के रामपुर बजहा गांव निवासी मुनीरुलनिशा (70) पत्नी जमीलुद्दीन और मिश्रीलाल (55) को लेकर परिजन इलाहाबाद चले गए जबकि मानधाता की ही चलाका देवी (65) पत्नी माताफेर, बद्री प्रसाद (45) और संदीप को जिला अस्पताल भेज दिया गया।