{"_id":"5be5c2dabdec2269b4445f68","slug":"a-labourer-died-in-linter-collaspe","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंटर के मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिंटर के मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर
pratapgarh
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के कहारन का पुरवा कस्बे में लिंटर खोल रहे दो मजदूर मलबे में दब गए। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी मजदूर जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज कोतवाली के खाना पट्टी निवासी मनोज गौतम (22) पुत्र स्व. राम सुमेर शुक्रवार को अपने साथी राजेश गौतम (18) पुत्र कामता प्रसाद के साथ कहारनका पुरवा निवासी मुस्ताक अहमद के घर मजदूरी करने गया था। दोनों लिंटर खोल रहे थे। अचानक लिंटर भरभरा कर गिर पड़ा। उसके नीचे राजेश और मनोज दब गये। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। मलबे में दबे मजदूरों को ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
दोनों को लालगंज सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। राजेश की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही दोनों परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। राजेश के परिजन उसे लेकर इलाहाबाद चले गये तो मनोज के परिजनों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।