{"_id":"5b4211dc4f1c1b78468b55b1","slug":"91531056604-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई की फोटो वायरल करने के विरोध पर युवक को किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगाई की फोटो वायरल करने के विरोध पर युवक को किया अधमरा
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
viral poem
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगाई की फोटो वायरल करने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को लोहे के राड व लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे दो अन्य लोग भी हमलावराें की पिटाई से अचेत हो गए। आधे घंटे तक गांव में उत्पात मचाने के बाद ग्रामीणाें के खदेड़ने पर हमलावर स्कार्पियो से भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर सात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराआें में केस दर्ज किया गया है।
लालगंज कोतवाली के खालसा सादात निवासी नईम अली पुत्र अय्यूब अली की हाल ही सगाई हुई है। आारोप है कि शनिवार की शाम सात बजे गांव के कुछ लोग इकलाख के घर के समीप खड़े होकर उसकी सगाई की फोटो वायरल कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचा और विरोध जताने लगा। इस पर गांव के ही जीशान पुत्र महमूद, चांद व जुबेर पुत्र इश्तियाक उर्फ अल्लन, रियाजुल पुत्र मुन्ने मियां व रिजवान पुत्र रियाज अली समेत दो अज्ञात लोगों ने लोहे की राड व लाठी-डंडे से नईम को पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए फारुक, परवेज, फहीम व साहिल को भी हमलावरों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पिटाई के चलते फारुक व फहीम अचेत हो गए। जान बचाने के लिए नईम एक घर में घुस गया, लेकिन हमलावराें ने वहां भी घेरकर उसकी पिटाई कर दी। लोहे की राड व डंडाें की पिटाई से वह लहूलुहान हो गया। हल्ला गुहार सुनकर एकजुट हुए ग्रामीणाें ने खदेड़ा तो हमलावर उसे जान से मार डालने की धमकी देते स्कार्पियो से भाग निकले। लोगों ने घायलाें को अस्पताल पहुंचाया। नईम के चाचा मो. सईद पुत्र अमीन की तहरीर पर जीशान समेत पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, घर में घुसकर मारपीट व बलवा करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियाें की तलाश की जा रही है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।