फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बेटे ने लिखाया पिता पर जानलेवा हमले का केस 17-42-10

बेटे ने लिखाया पिता पर जानलेवा हमले का केस 17-42-10

Wed, 02 Aug 2017 07:02 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
बेटे ने लिखाया पिता पर जानलेवा हमले का केस 17-42-10
प्रतापगढ़। घटना के करीब आठ साल बाद बेटे ने अपने रिटायर्ड सिपाही पिता पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के सरायमुरार सिंह निवासी संतोष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि 2 जुलाई 2009 को वह अपनी पत्नी कंचन के साथ शहर के अफीम कोठी के करीब मकान में रहता था। आरोप है कि उसके सिपाही पिता विष्णु प्रताप सिंह ने संपत्ति और रुपये के विवाद में उसे गोली मार दी थी। दावा किया कि गोली उसके पेट में घुसी हुई थी। इसे कई साल बाद निकाला जा सका। घटना के बाद आरोपी पिता अपनी ड्यूटी वाले जनपद सुलतानपुर चले गए। अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए मेरी पत्नी कंचन से सुलहनामा लिखवा लिया। इसके बाद मुकदमा तक दर्ज नहीं हो सका। इससे वह अंजान रहा। जब इस बात की जानकारी उसे हुई तो वह दंग रह गया। उसने पुलिस अधिकारियों के सामने मामला रखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीएम के आदेश पर बुधवार को बेटे संतोष की तहरीर पर पुलिस ने रिटायर्ड सिपाही विष्णु प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed