फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   एक आम के लिए चले लाठी-डंडे,10 घायल 18-40-22

एक आम के लिए चले लाठी-डंडे,10 घायल 18-40-22

Thu, 29 Jun 2017 07:23 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
एक आम के लिए चले लाठी-डंडे,10 घायल 18-40-22
मानधाता। एक आम लिए दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इससे दोनों पक्षों से करीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के सहिजनपुर में गुरुवार सुबह आम को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। गांव के आशीष सिंह के आम का पेड़ हरिजन बस्ती के समीप था। बताया जाता है कि सुबह पेड़ के नीचे पहुंचा शिवा (8) पुत्र दिलीप कुमार को एक आम गिरा मिला। जिसे लेकर वह अपने घर चला गया। एक आम के लिए पड़ोसी रतन के परिवार के लोग शिवा के पीछे उसके घर पहुंच गए। आम को लेकर दोनों ओर से कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे के साथ ईंट पत्थर चलने लगे। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। मारपीट में शिवा (8), प्रदीप कुमार (20) पुत्र कृपाशंकर, तेज बहादुर (24) पुत्र कृपाशंकर, सूरजदीन (60), आशा देवी (35) पत्नी कृष्ण कुमार व कोमल देवी (22) को आदि को चोटें आईं। दूसरे पक्ष से रतन कुमार (33) पुत्र बंशीलाल, महेंद्र कुमार (5) पुत्र रतन कुमार, किशनलाल (30) पुत्र बंशीलाल और लाल बहादुर (32) आदि के सिर में चोटें आईं। सभी को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस हमलावरों की तलाश करने लगी। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस भी हैरान थी कि दूृसरे के पेड़ के आम लेने को लेकर मारपीट के पीछे कोई न कोई रंजिश दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed