{"_id":"5baa9ae2867a557ec31fb8a6","slug":"81537907426-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोकन मनी लेने की जांच करने पहुंचे डीआईजी जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोकन मनी लेने की जांच करने पहुंचे डीआईजी जेल
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोकन मनी लेने की जांच करने पहुंचे डीआईजी जेल
बंदीरक्षकों से लेकर अफसरों तक को लगाई फटकार
बंदियों से मुलाकात करने वालों से जेल प्रशासन करता है अवैध वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के परिजनों से मुलाकात करने के दौरान होने वाली अवैध वसूली की जांच करने के लिए मंगलवार को डीआईजी जेल आ धमके। छानबीन के दौरान उन्होंने बंदीरक्षकों व अफसरों को फटकार लगाई। बंदियों से मुलाकात करने वालों से किसी भी प्रकार का लेनदेन न करने की हिदायत देते हुए जेल मैनुअल का कड़ाई से पालन करने का आदेश सुनाया।
जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात करने वाले परिजनों से होने वाली अवैध वसूली की खबर को ‘अमर उजाला’ ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेने के बाद डीआईजी जेल बीआर वर्मा मंगलवार दोपहर जेल पहुंचे। हालांकि उनके आने की सूचना पहले ही जेल प्रशासन को हो चुकी थी। जिसके चलते जेल में सबकुछ ठीक कर लिया गया था। डीआईजी ने प्रभारी जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर से बंदियों से मुलाकात करने के लिए आने वाले परिवारीजनों से होने वाली अवैध वसूली की बाबत जानकारी ली। गेट से लेकर पर्ची काटने व मुहर लगाने की प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को भी फटकार लगाई। इसके बाद बंदियों से मामले की जानकारी ली। जेल में अधिक बंदियों के निरुद्ध होने की बात भी सामने आई। जेल में अधिक बंदियों के चलते समस्या पैदा न हो। इसके लिए मातहतों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जेल मैनुअल के तहत ही बंदियों से परिवार के लोगों की मुलाकात कराई जाए। अवैध वसूली किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए। करीब चार बजे डीआईजी जेल इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। तब जाकर जेल प्रशासन ने चैन की सांस ली।
खेत में बछड़ा जाने पर पीटा
संडवाचंद्रिका। खेत में बछड़ा जाने के विरोध में पड़ोसियों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर निवासी अजय यादव का बछड़ा मंगलवार को पड़ोसी छेदी सिंह के खेत में चला गया था। इससे नाराज छेदी सिंह व उसके भतीजे ने मिलकर अजय यादव व उसकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरों को नहीं पकड़ रही पुलिस
संडवाचंद्रिका। चोरी करने वालों के खिलाफ अंतू पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अधिकारियों से पीड़ित ने शिकायत की है। अंतू थाना क्षेत्र के दांदूपुर रनसिंह निवासी हिरई वर्मा का आरोप है कि 19 सितंबर की रात पड़ोसी गांव के दो युवक उसके घर में चोरी कर रहे थे। परिवार के लोग जाग गए और दोनों को दबोच लिया। इस बीच दोनों परिवार के लोगों की पकड़ कमजोर होने पर भाग निकले। घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही।
पति समेत 6 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस
प्रतापगढ़। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में पति समेत 6 लोगों के खिलाफ जौनपुर में मुकदमा दर्ज किया है। जौनपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज के रानीगंज सवेली निवासी मुन्नालाल का आरोप है कि उसने अपनी बेटी लक्ष्मी का विवाह 24 नवंबर 2012 को अंतू थाना क्षेत्र के अधारपुर निवासी रामनारायन के साथ किया था। उसका आरोप है कि पति समेत ससुरालीजनों ने उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। उसे मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।