{"_id":"5b38c8604f1c1bf66e8bb111","slug":"81530447968-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार पर फायर कर 6 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेकेदार पर फायर कर 6 हजार लूटे
Updated Sun, 01 Jul 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के बेनीपुर पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने शराब ठेकेदार को फायरिंग करते हुए रोक लिया। विरोध करने पर डंडे से सिर पर प्रहार किया और ठेकेदार के पास से छह हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शराब ठेकेदार को जिला अस्पताल पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
अंतू थाना क्षेत्र के तुलई का पुरवा निवासी शिवबहादुर यादव (35) पुत्र रामअधार यादव की कंधई थाना क्षेत्र के कांपा में देशी शराब की दुकान है। दूसरी दुकान प्रेमनगर में है। इस पर उसका साला विवेक यादव (24) पुत्र रामनिहोर बैठता है। शिव बहादुर यादव खुद कांपा वाली दुकान पर बैठता है। शनिवार की रात पौने 11 बजे दुकान बंद कर वह बाइक से निकला। साले विवेक को दुकान से लेकर वह चिलबिला स्थित ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। चिलबिला बेनीपुर नहर पुलिया के पास पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने पीछे से फायर कर दिया। इससे शिव बहादुर ने बाइक रोक दी। बाइक रुकते ही बदमाश तमंचे के बल पर दोनों से लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने शिव बहादुर के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश शिव बहादुर व विवेक के पास से छह हजार रुपये लूटकर कंधई मधुपुर की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिव बहादुर को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है। केवल डंडे से प्रहार कर शराब के ठेकेदार से छह हजार रुपये लूटे गए। मौके पर डंडा मिला था। अभी तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही बदमाशों की तलाश कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।