{"_id":"5cb4c14ebdec22144d7e268a","slug":"71555349838-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर समेत परिजनों पर हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर समेत परिजनों पर हत्या का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगेतर समेत परिजनों पर हत्या का केस
मंगनी के बाद भी युवती नहीं करना चाहती थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। बेटे की मौत के लिए पिता ने मंगेतर व उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगनी के बाद भी युवती शादी करने को तैयार नहीं थी।
महेशगंज थाना क्षेत्र के कन्हैया दुल्लापुर निवासी प्रदीप पटेल पुत्र राम नरेश की शादी संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के वासुदेव का पुरवा निवासी छोटेलाल की पुत्री से तय थी। मंगनी भी हो गई थी। इसके बाद भी युवती उससे शादी नहीं करना चाहती थी। जिसकी जानकारी होने पर प्रदीप उससे मिलने के लिए एक सप्ताह पहले गया था। प्रदीप का साथी अतुल भी उसके साथ था। शनिवार की शाम उसका शव बोरे में मिला था। जानकारी परिजनों को हुई तो वह रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। प्रदीप के पिता रामनरेश ने संग्रामगढ़ पुलिस को तहरीर दी कि वासुदेव का पुरवा निवासी छोटेलाल, राजेश पुत्र चंद्रपाल, शिवपाल पुत्र छोटेलाल, छोटेलाल की नातिन निशा और उसके बेटे की मंगेतर ने साजिश के तहत उसे पहले मारापीटा। फिर हत्या कर लाश बोरे में भरकर फेंक दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
ब्रिक्स गार्ड के कलर पर जताई आपत्ति, एसडीएम ने बदलवाया
कुंडा (ब्यूरो)। ब्रिक्स गार्ड के कलर को लेकर कौशाम्बी सपा जिलाध्यक्ष खडग़ सिंह ने एसडीएम से आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यह रंग जनसत्ता दल से मिलता जुलता है। इस पर एसडीएम ने डीएफओ को फोन के माध्यम से रंग हटवाने के लिए कहा। उधर बेंती के दो प्राथमिक विद्यालयों में भी जनसत्ता दल से मिलता-जुलता रंग मिलने का संज्ञान एसडीएम ने लिया है। इसके लिए एबीएसए को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
बाबागंज (ब्यूरो)। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चकेढ़ी निवासी पूर्व प्रधान दिलीप पांडेय के गेहूं के खेत में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लपटें उठती देख ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़े। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक तीन बीघे की फसल जल गई।
घर से भागे प्रेमी युगल को बनाया मुर्गा, कराई उठक बैठक
परिजनों ने सुनाई सजा, प्रधान भी रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। घर से भागे प्रेमी युगल को परिजनों ने मुर्गा बनने व उठक बैठक की सजा सुनाई। इसके बाद उनकी गलती क्षमा करते हुए घर में पनाह दिया। इस दौरान प्रधान भी मौके पर मौजूद रहे। जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को लेकर युवक भाग निकला। वह एक पखवारा पहले अपने घर लौटा। उसके साथ उसकी प्रेमिका भी थी। परिवार के लोगों ने दोनों को गलती करने की सजा मुर्गा बनने व उठक बैठक करना सुनाया। परिवार के लोगों का फरमान सुनते ही दोनों मुर्गा बनने के साथ ही उठक बैठक करने लगे। इस दौरान परिवार के लोगों ने प्रधान को भी मौके पर बुला लिया था। बाद में लडक़ी व लडक़ा एक दूसरे के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गए। लडक़ी के घरवालों ने भी इजाजत दे दी। भागने के दौरान दोनों ने मंदिर में शादी भी कर लिया था। इस दौरान प्रेमी युगल को मुर्गा बनाने की वीडियो किसी ने बना ली थी। जिसे अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। हालांकि युवती व युवक का कहना है कि उनके ऊपर कोई दबाव नहीं डाला गया। परिवार के लोगों के सम्मान में उन लोगों ने सजा स्वीकार की। इस बात की जानकारी पुलिस को भी नही है लेकिन इलाके में प्रकरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है।
हादसे में शिक्षक की मौत, घर में कोहराम
प्रतापगढ़। बाइक से ड्यूटी जा रहे शिक्षक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी सुरेन्द्र उपाध्याय (40) कौशांबी जनपद में शिक्षक के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी भी कौशांबी में शिक्षक हैं। परिवार नगर कोतवाली के दहिलामऊ में रहता है। शनिवार को वह गांव आए थे। सोमवार की सुबह बाइक से कौशांबी जा रहे थे। प्रयागराज के मऊआइमा रेलवे क्रासिंग के पास डाला मैजिक ने टक्कर मार दिया। जिससे सुरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एसआरएन में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सुरेन्द्र की मौत हो गई। खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बाइक सवार को गाली देना दरोगा को पड़ा भारी
आक्रोशित लोगों ने काटा हंगामा
प्रतापगढ़। वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को वर्दी की धौंस दिखाते हुए गाली देना दरोगा को महंगा पड़ा। इससे गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन पर सभी शांत हुए। अंतू थाना क्षेत्र के बहेरा निवासी विजय कुमार सिंह शाम को बाबूगंज बाजार गए थे। रात करीब 8.30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। बाजार के पास ही अंतू थाने में तैनात एक दरोगा वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने विजय की बाइक को रोका। बाइक रोकते रोकते आगे बढ़ गई। दरोगा जी का पारा गरम हो गया। उपनिरीक्षक विजय को गाली देने लगे। जिससे वहां बाजार के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने विरोध जताते हुए दरोगा की करतूत पर नाराजगी जताते हुए हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों के उग्र होने से पहले ही दरोगा वहां से खिसक लिए। लोगों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की।