फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   छात्रा के साथ छेडख़ानी करने वालों को कोतवाली से छोड़ा

छात्रा के साथ छेडख़ानी करने वालों को कोतवाली से छोड़ा

Sat, 15 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के साथ छेडख़ानी करने वालों को कोतवाली से छोड़ा
शहर के एमडीपीजी कालेज में छात्रा से छेड़खानी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने कोतवाली से छोड़ दिया। उधर, कालेज प्रशासन आरोपी तीनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय यह कहकर अपना बचाव कर रहा है कि अभी उसे कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


शहर के एमडीपीजी कालेज में बीए की छात्रा का दुपट्टा खींचने और अगवा करने की धमकी देने वाले तीन छात्रों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए वैभव तिवारी, रामेंद्र मिश्रा को दबोच लिया था, जबकि सत्येंद्र मिश्रा भागने में सफल हो गया था। कोतवाली पुलिस रातभर आरोपियों को जेल भेजने की रट लगाए हुई थी, मगर सुबह नेताओं का फोन घनघनाते ही पुलिस ने मुचलके पर दोनों आरोपियों को कोतवाली से छोड़ दिया।
विज्ञापन


इधर कालेज प्रशासन ने आरोपित छात्रों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से हाथ खड़ा कर दिया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एएन त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा की ओर से उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल घटना की जानकारी होते ही कालेज में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को एंटी रोमियो टीम कालेज पहुंची और शोहदों की खोजबीन करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed