फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   झारखंड से पूर्व सांसद को दी गई थी धमकी

झारखंड से पूर्व सांसद को दी गई थी धमकी

Sun, 07 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
झारखंड से पूर्व सांसद को दी गई थी धमकी
झारखंड से पूर्व सांसद को दी गई थी धमकी
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के लिए धमकी की हो रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतागपढ़। पूर्व सांसद सीएन सिंह से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के लिए झारखंड से काल आई थी। झारखंड से फ्राड गैंग के सदस्य की काल आने पर उनके साथ गालीगलौज की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मछलीशहर के पूर्व सांसद सीएन सिंह शहर के पल्टन बाजार में रहते हैं। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर तीन बार अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने पहली बार बैंक खाते से संबंधित बात की। दूसरी बार 10 लाख की रंगदारी मांगी। तीसरी बार फोन कर कहा कि इस बात की शिकायत किसी से नहीं करना। इस धमकी की शिकायत पूर्व सांसद सीएन सिंह ने पुलिस से की। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद सर्विलांस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम मामले की छानबीन करने लगी। नगर कोतवाल ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले में जांच चल रही है। अभी कुछ नहीं हुआ है। पूर्व सांसद को झारखंड से फोन किया गया था। अक्सर लोगों का बैंक एकाउंट पूछकर रुपये उड़ाने वाले गिरोह के सदस्यों ने ही फोन किया था। दोनों के बीच गालीगलौज हुई थी। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


बैंक डकैती में निलंबित सिपाहियों की हुई बहाली
जगेशरगंज। बैंक डकैती में निलंबित सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने बहाल कर दिया। हालांकि अभी उन्हें पुलिस लाइन में ही रखा गया है। अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी स्थित ग्रामीण बैंक जगेशरगंज में 14 सितंबर को बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती डालकर 6 लाख रुपये लूट ले गए थे। इस मामले में पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने लापरवाही बरतने वाले सिपाही सत्यनारायण सिंह व अनिल सरोज को निलंबित कर दिया था। शनिवार को दोनों सिपाहियों को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिश में छात्र को घोंप दी कैंची
कालेज से छुट्टी होने के बाद जा रहा था घर, रास्ते में बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़। कालेज में हुए विवाद को लेकर घर जा रहे छात्र को पिटाई के बाद युवकों ने कैंची घोंप दी। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

नगर कोतवाली के राजगढ़ निवासी मनोज सिंह का बेटा विराट सिंह इंटरमीडिएट का छात्र है। शनिवार को वह कालेज में छुट्टी होने के बाद कोचिंग पढ़कर करीब साढ़े चार बजे घर जा रहा था। तेलियरगंज के पास पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। कहासुनी के दौरान युवक उसे मारने पीटने लगे। अचानक एक युवक ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर उसकी जान बची। घायल विराट को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना की खबर मिलने पर चौकी प्रभारी भुपियामऊ मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। कालेज में कुछ दिनों पूर्व आरोपी युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसे लेकर मौका मिलने पर आरोपी छात्रों ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed