फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सई नदी में महिला का शव मिला

सई नदी में महिला का शव मिला

Tue, 03 Jul 2018 06:56 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
सई नदी में महिला का शव मिला

विज्ञापन
घुइसरनाथधाम (ब्यूरो)। सई नदी में महिला का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया तब महिला की शिनाख्त हो सकी। महिला रात में घर से गायब हुई थी। और परिजनों के मुताबिक वह मनोरोगी थी।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के पदमाकरपुर के समीप सराय सेतन सई नदी घाट पर मंगलवार की सुबह एक महिला का शव पानी में उतराया मिला। इसकी सूचना जैसे ही गांव में फैली वैसे ही हड़कंप मच गया। सांगीपुर पुलिस ने शव को लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने महिला की शिनाख्त उर्मिला देवी (55) पत्नी हरकेश कुमार मिश्रा के रूप में की। वह सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरब देऊम की रहने वाली थी। मृतका का पति इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत हैं। घरवालों के मुताबिक वह मनोरोगी थी। परिजनाें ने बताया कि मानसिक हालत ठीक नहीं रहने के चलते वह सोमवार की रात बिना कुछ बताए घर से गायब हो गई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए जिला अस्पताल भेजने लगी। लेकिन परिजनाें के पोस्टमार्टम नहीं कराने के अनुरोध और किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहने के लिए लिखकर देने पर पुलिस ने मृतका के शव को परिजनों के सुपुर्दगी में दे दिया। सांगीपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मानसिक हालत ठीक नहीं होने पर महिला ने सई नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई तहरीर नही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed