फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   युवक को गोली मारने में नौ पर एफआईआर 19-43-51

युवक को गोली मारने में नौ पर एफआईआर 19-43-51

Thu, 06 Jul 2017 08:03 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
युवक को गोली मारने में नौ पर एफआईआर  19-43-51
युवक को गोली मारने में नौ पर एफआईआर
विज्ञापन

रंजिश में मारी थी गोली, घर में घुसकर की थी तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ करने के साथ ही युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित युवक के भाई ने थाने में तहरीर दी थी। उधर गोली लगने से घायल युवक का इलाज चल रहा है।

हथिगवां थाना क्षेत्र के बड़ी बहरिया समसपुर गांव निवासी रामकैलाश यादव को उसके पड़ोसियों ने पुरानी में जमकर पीट दिया था। इसके साथ ही उसके घर में तोड़फोड़ और बाइक भी तोड़ दी थी। इससे भी संतोष नहीं हुआ तो रामकैलाश को गोली मार दी। हालांकि गोली उसके हाथ को छूती हुई निकल गई। शोरशराबे पर आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल रामकैलाश को थाने ले आई। इसके बाद उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। उसका इलाज इलाहाबाद में चल रहा है। उधर रामकैलाश के भाई राजकुमार यादव की तहरीर पर गांव के नीरज सिंह, पंकज सिंह, ऊषा देवी, मोनी, राकेश सहित नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed