फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   वर्चस्व को लेकर मारपीट, तड़तड़ाईं गोलियां

वर्चस्व को लेकर मारपीट, तड़तड़ाईं गोलियां

Thu, 06 Dec 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
वर्चस्व को लेकर मारपीट, तड़तड़ाईं गोलियां

विज्ञापन
वर्चस्व को लेकर मारपीट, तड़तड़ाईं गोलियां
सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी एक पक्ष ने शुरू कर दी फायरिंग, जवाब में पुलिस ने भी चलाईं गोलियां
एक पक्ष के खिलाफ कोतवाल ने दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ। नगर कोतवाली के अचलपुर में वर्चस्व को लेकर बुधवार देर रात दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग की गई। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस मामले में एक पक्ष के खिलाफ उसके विपक्षी और कोतवाल ने बलवा, सरकारी कार्य बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
अचलपुर निवासी आकाश सिंह पुत्र जितेंद्र बहादुर सिंह की पड़ोसी अभय सिंह से बुधवार रात वर्चस्व को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान फायरिंग होने लगी। इस पर आकाश ने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही एएसपी अवनीश मिश्र और कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने जैसे ही टार्च जलाया कि एक चार पहिया वाहन पर सवार लोग फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा किया तो अभय और उसके लोग गाड़ी से उतरकर अंधेरे की ओर भाग निकले। पुलिस गाड़ी को लेकर कोतवाली लौट आई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो इस दौरान पुलिस ने अभय के घर में जमकर तांडव किया। तोडफ़ोड़ की। इस मामले में आकाश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अभय सिंह, मनीष सिंह, अतुल सिंह, अंकित सिंह समेत सात नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, नगर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने भी अभय सिंह, मनीष सिंह, अतुल सिंह, साहिल व एक अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। कोतवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर स्वॉट टीम के साथ वह घटनास्थल पर जा रहे थे। अचलपुर नहर के पास सामने से आ रही इनोवा कार पर सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस पार्टी को भी फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन--------
दोनों पक्षों में विवाद किन कारणों से हुआ था, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अंजनी राय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed