{"_id":"5b464b254f1c1bbe248b5f30","slug":"31531333413-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रहे प्रधान पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर जा रहे प्रधान पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, फायरिंग
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। घर जा रहे प्रधान पर दबंगों ने हमला कर दिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग की। प्रधान ने कुंडा पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के जमेठी गांव के प्रधान सुरेश यादव मंगलवार शाम कुंडा बाजार आए थे। देर शाम वे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही लाला का पुरवा गांव के पास पहुंचे कि कुछ लोगों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। जमकर पिटाई की। आरोप है कि जान से मारने के नियत से फायरिंग भी की। गोली बगल से निकल गई। आसपास के लोग जब दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित प्रधान ने कुंडा कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।