फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   एक रुपये का सिक्का नहीं लेने पर खानी पड़ी हवालात की हवा

एक रुपये का सिक्का नहीं लेने पर खानी पड़ी हवालात की हवा

Fri, 14 Jul 2017 07:58 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
एक रुपये का सिक्का नहीं लेने पर खानी पड़ी हवालात की हवा
अजगरा। एक रुपये का सिक्का न लेना एक दुकानदार को उस समय भारी पड़ गया जब एक ग्राहक ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। लालगंज पुलिस दुकानदार को थाने लेकर चली गई। रातभर थाने में बैठाए रखा। सुबह होने पर ऐसी गलती न करने का सबक सिखाते हुए जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के अजगरा बाजार में कल्लू पुत्र डंगरू की चाय और नाश्ता की दुकान है। बाजार में ही मोहम्मद खालिक ने किराना स्टोर खोल रखा है। गुरुवार को एक ग्राहक दोनों दुकानों पर पहुंचा और सामान लेने के बाद एक रुपये के सिक्कों से भुगतान करने लगा। इस पर दोनों दुकानदारों ने एक रुपये का सिक्का बंद होने की बात कहकर उसे सामान देने से इनकार कर दिया। इस पर ग्राहक रोशनलाल ने तत्काल डायल 100 को फोन करके इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों दुकानदारों को थाने लेकर चली गई। यहां रात भर बैठाकर रखी और सुबह होने पर ऐसी गलती न करने की हिदायत देते हुए सौ-सौ रुपये जुर्माना वसूलकर छोड़ा। इससे बाजार के अन्य दुकानदार भी अब एक रुपये का सिक्का लेने से इनकार करने की जगह सामान देना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


एक रुपये का सिक्का चलन में हे। जो लोग सिक्का लेने से इनकार कर रहे हों उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। बैंक भी सिक्के ले रहे हैं और ग्राहकों की मांग पर उन्हें दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल कुमार गुप्ता, चीफ मैनेजर, एसबीआई।

जिले भर में फैली है एक रुपये का सिक्का बंद होने की अफवाह
इन दिनों बेल्हा में एक रुपये का सिक्का बंद होने की अफवाहों ने जोर पकड़ रखा है। छोटे से बड़े दुकानदार तक एक रुपये का सिक्का लेने से इनकार कर रहे हैं। इसे लेकर आए दिन ग्राहकों के साथ उनकी नोकझोंक हो रही है। हालांकि सरकार की तरफ से ऐसा कहीं कोई आदेश नहीं आया है और न ही बयान जारी किया गया। अफवाहों के चलते दुकानदारों और व्यापारियों ने एक रुपये के सिक्के लेने बंद कर दिए हैं। जबकि एसबीआई के चीफ मैनेजर भी साफ कह रहे हैं कि एक रुपये के सिक्के लेने से इनकार करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed