{"_id":"59491ac74f1c1b2c058b4e7c","slug":"31497963207-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो- 17-45-56","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो- 17-45-56
Updated Tue, 20 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरा। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बाइक सवार को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। लोगों ने भाग रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
फतनपुर थाना क्षेत्र के गौराडीह निवासी रामलखन (60) हाईवे पर मकान का निर्माण करा रहा था। मंगलवार को घर पर रिश्तेदार रामआसरे उर्फ कल्लू (35) निवासी मछलीशहर आया हुआ था। उसके साथ बाइक से रामलखन निर्माणाधीन भवन के लिए घर से निकला। जब बाइक लेकर राम आसरे हाईवे पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रामलखन नीचे गिर पड़ा और उसके ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। इससे घटनास्थल पर ही रामलखन की मौत हो गई और रामआसरे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा। लोगों ने पीछा कर लिया। दूसरे वाहन से घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने भी रामलखन को मृत घोषित कर दिया और राम आसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो वे रोते बिलखते घटनास्थल की ओर भागे। दूसरी ओर लोगों ने ट्रक समेत चालक को धर दबोचा। उसकी पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
हाईवे पर ठप हो गया आवागमन
फतनपुर थाना क्षेत्र में गौराडीह गांव के करीब हाईवे पर हुए हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ के चलते हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन ठप हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को हाईवे से हटाकर वाहनों का आवागमन बहाल कराया।