फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   4 interstate smugglers arrested

30 लाख के गांजा के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Thu, 12 Oct 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 12 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
4 interstate smugglers arrested
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
 कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने अंतर्राज्यीय 4 गांजा तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से मिनी ट्रक में छिपाया गया 2 क्विंटल 90 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजा तस्करों के चार फरार साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 5 हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि शहर कोतवाल व स्वाट टीम के सर्विलांस प्रभारी बुधवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच खबर मिली कि एक मिनी ट्रक में गांजा छिपाकर चिलबिला ले जाया जा रहा है। पुलिस वाहन का इंतजार करने लगी। इलाहाबाद की ओर से एक मिनी ट्रक आता दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे रोका तो वह पृथ्वीगंज की ओर भागने लगा। टीम ने उसका पीछा कर लिया। कुछ दूरी पर ओवरटेक कर वाहन को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान वाहन में अलग से बनाए गए चेंबर में गांजे के पैकेट व तीन मोबाइल मिले। वाहन से ही पुलिस ने राजमणि यादव उर्फ आके पुत्र विजय प्रसाद यादव निवासी हरिपुर वरदैता पट्टी, त्रिवेणीलाल जायसवाल उर्फ राजू निवासी बरौत बाजार हंडिया इलाहाबाद, गणेश यादव निवासी जरहा थाना पडऱी मिर्जापुर और विजय विश्वकर्मा निवासी सेमरिया कोतवाली सिबनी जनपदी सिबनी मध्यप्रदेश को दबोच लिया। पूछताछ में सभी ने बताया कि वे लोग गाजे को चिलबिला ले जा रहे थे। जहां सप्लाई करने के लिए गांजा मंगाया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि नागेंद्र पटेल निवासी भरतपुर मानधाता का मिनी ट्रक है। वह भी गांजा सप्लाई में लिप्त है। ट्रक में भरतपुर सरायमुरार के ही रहने वाले रमेश पटेल ने चेंबर बनाया था। दोनों का पैसा गांजा मंगाने में लगा है। बरामद गांजा राजेश पांडेय उर्फ सत्य प्रकाश पांडेय निवासी देवरी थाना पडऱी जनपद मिर्जापुर व राजू भुजवा निवासी बरौत थाना हंडिया इलाहाबाद ने अपनी मौजूदगी में छत्तीसगढ़ प्रांत के जगदलपुर से लदवाया था। गांजा तस्करी का संगठित गिरोह है। सभी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत 30 लाख के करीब है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed