{"_id":"5a4a7ec94f1c1b5c248b5c2d","slug":"3-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर भाजपा नेता पर किया कातिलाना हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर भाजपा नेता पर किया कातिलाना हमला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलाव तापते समय भाजपा नेता के घर में घुसकर कातिलाना हमला किया गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में दहशत फैल गई। भाजपा नेता ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। दबिध देकर तीन आरोपियों को धर दबोचा। इनके पास से तमंचा बरामद किया है।
मानधाता बाजार के बगल ही भाजपा नेता कुंदन सिंह का मकान है। वह रविवार रात अपने अलाव ताप रहे थे। देर रात कुछ लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। हमलावर फायरिंग करने लगे। भाजपा नेता घर में एक कमरे में छिप गए। करीब 15 राउंड फायरिंग करने के बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना मिलने पर एसओ मानधाता मौके पर पहुंचे। जानकारी लेने के बाद पुलिस ने रात में दबिश देकर तीन लोगों को दबोच लिया। कुंदन की तहरीर पर शक्ति सिंह व शिवा सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी अकोढिय़ा, गजेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह और दीपक सिंह निवासी सहिजनपुर मानधाता व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रात में ही शिवा, शक्ति व गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। घटना की जांच की जा रही है।