{"_id":"5cb343a3bdec2214222a9865","slug":"21555252131-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चोरी गिरोह का सरगना धराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल चोरी गिरोह का सरगना धराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल चोरी गिरोह का सरगना धराया
सांगीपुर (ब्यूरो)। स्थानीय बाजार निवासी शांती देवी के घर के सामने खड़ी साइकिल का ताला खोलकर एक युवक ले जाने लगा। महिला ने शोर मचाया तो बाजार वासियों ने उसे तेलियरगंज जाने वाली रोड पर बाजार के समीप दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने साइकिल चोरी के आरोपी की जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। थाने में पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान उदयपुर के भैयापुर निवासी राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। राजेंद्र की निशानदेही पर छह साइकिल पुलिस ने बरामद करते हुए रविवार को जेल भेज दिया।
समतामूलक समाज के प्रवर्तक थे बाबा साहेब आंबेडकर
सगरासुंदरपुर (ब्यूरो)। क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित बीडी दुबे इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को संविधान निर्माता एवं समता मूलक समाज के संरक्षक बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ मिश्र ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि भीमराव अंबेडकर हमेशा समतामूलक समाज के प्रवर्तक रहे। आज जरूरत है कि उनके बताए रास्ते पर चलकर हम सब समाज में एकता व भाईचारे को मजबूत बना सकें। विद्यालय के शिक्षक शिवशंकर त्रिपाठी व सुशील कुमार पांडे ने भी डॉ. भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व की सराहना की। इस मौके पर संतोष मिश्र, अतुल मिश्र, कैलाश मिश्र, सर्वजीत गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, विजय तिवारी, राजेश वर्मा, लालजी, अनंत प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, पुलिस से शिकायत
उदयपुर (ब्यूरो)। संदिग्ध हालात में आग से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
अमेठी जिले के मुंशीगंज कोतवाली के नौगवा निवासी गंगाराम सोनी की बेटी ज्योति का विवाह दस वर्ष पूर्व उदयपुर इलाके बड़ा भटपुरवा मुस्तफाबाद निवासी जीतलाल सोनी के साथ हुआ था। बीती सात अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता आग से झुलस गई थी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे लखनऊ की एक अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन 13 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी सांसे थम गई। घटना के बाद मृतका का पिता गंगाराम सोनी उदयपुर थाने पहुंचा और पति जीतलाल सोनी, ससुर रामबली सोनी, सास सूरसती देवी व देवर राधेश्याम सोनी के खिलाफ ज्योति पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर मार डालने की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट, चार पर केस दर्ज
लालगंज (ब्यूरो)। छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी के परिजनों ने पीड़िता को मारापीटा। शिकायत पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के गोविंदपुर की एक किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। शनिवार को गांव के एक युवक ने पूरे इच्छाराम स्थित शंकरलाल इंटर कॉलेज के समीप छात्रा से छेड़छाड़ की। जानकारी पर छात्रा की मां फूलकली आरोपी के घर उलाहना देनेे गई। इस पर आरोपी के परिजन नाराज हो गए और पीड़िता की मां की जमकर पिटाई कर दी। मामले में फूलकली ने गांव के ही शिवम तिवारी, कुलदीप तिवारी, गुड्डू तिवारी व अखिलेश तिवारी के खिलाफ तहरीर दी। शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व पास्को एक्ट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
चालक पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज
लालगंज (ब्यूरो)। जेठवारा थाना क्षेत्र के डांडी निवासी धीरज वर्मा की दस अप्रैल को लालगंज कोतवाली के भेभौरा के समीप मैजिक डाला पलटने से मौत हो गई थी। हादसे में शीतलन धाम दर्शन करने जा रहे दर्जनभर श्रद्धालु घायल हो गए थे। मामले में शशिधर वर्मा की तहरीर पर मैजिक डाला चालक बृजेश पाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
फोटो--
अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराई, दो घायल
लालगंज (ब्यूरो)। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के परसदेपुर हीरा सिंह (35) व पिंटू सिंह (30) रविवार को कार से लालगंज की ओर जा रहे थे। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में वर्मानगर के समीप लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर अचानक सामने बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्क र में कार अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें लालगंज सीएचसी लाया गया, यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।