फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कार सवार लोगों ने की फायरिंग

कार सवार लोगों ने की फायरिंग

Sun, 17 Feb 2019 07:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
कार सवार लोगों ने की फायरिंग
कार सवार लोगों ने की फायरिंग
विज्ञापन

कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के साहिबापुर डेरवा पहाड़पुर बनोही गांव निवासी शुभम सिंह पुत्र पुष्पराज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह शनिवार की शाम मझिलगांव के पास अपने साथी शिवम तिवारी व छोटू रावत के साथ खड़ा था। इस दौरान दो कार से आए लोगों ने उन पर फायरिंग की। हालांकि गोली उसे नहीं लगी। लोगों के आ जाने के कारण वह लोग वहां से देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद शिवम ने सूचना कुंडा पुलिस को फोन से दी। पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।

फोटो- 34
ससुराल से घर जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
कुंडा। ससुराल से घर जा रहे अधेड़ की साइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बिलख पड़े।
विज्ञापन

हथिगवां के बेती तिगुनाइतपुर गांव निवासी संतलाल सरोज (50) शनिवार को अपनी ससुराल कुंडा के विधासिन गया था। शनिवार देर शाम वह साइकिल से लौट रहा था। बेंती रोड पर बाईपास पार करते समय उसे एक वाहन टक्कर मारते हुए चला गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बिलख पड़े। रविवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, संतलाल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीमद्भागवत कथा 21 से
कुंडा(ब्यूरो)। क्षेत्र के अर्जुन अतेरू लोकैयापुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 21 फरवरी से होगा। इसमें कथावाचक भूपनारायण पांडेय होंगे। यह जानकारी आयोजक जगदीश नारायण मिश्र ने दी है।

अच्छे कार्यों में लगाएं मानव तन
कुंडा(ब्यूरो)। कस्बे पूरे गुलाम चिश्ती स्थित सत्संग भवन में निरंकारी संत समागम हुआ। इसमें मुखी उमेश कुमार साहू ने कहा कि बिना गुरु के मानव जीवन अधूरा रहता है। चौरासी लाख योनियों में मानव जीवन सबसे उत्तम होता है। इसे अच्छे कार्यों में लगाया जाए। मानव ही अच्छे और बुरे कार्य करता है। परमात्मा की भक्ति को भूलकर वह अपनी मनमर्जी कर रहा है। इस दौरान सत्संग में राजाराम यादव, सुरेश केसरवानी, कमलेंद्र राही, शारदा प्रसाद, राम बहादुर यादव, रामहर्ष, दिलीप, शिप्पू केसरवानी, गुड्डी देवी, मेवालाल, मायाराम, डीके आदि रहे।

हरियाणा पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
बाघराय (ब्यूरो)। हरियाणा के गुड़गांव की किशोरी को एक माह पहले एक युवक भगा लाया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हरियाणा पुलिस उसे खोजने के लिए परेशान थी। सर्विलांस के जरिए पता चला कि महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ निवासी सोहन लाल का बेटा नीतीश कुमार किशोरी को भगाकर लाया है। उसके बारे में जानकारी करते हुए गुडग़ांव पुलिस प्रयागराज पहुंची। जहां नीतीश कुमार किराए का कमरा लेकर रहता था। बावजूद इसके नीतीश किशोरी को लेकर वहां से भाग निकला। नितीश को कमरा दिलाने वाले व प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करने वाले किशन पुत्र अमरनाथ निवासी फूलपुरमौरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर कमरे से गैस सिलेंडर, कपड़े व लैपटॉप भी बरामद हुआ। किशन के बयान पर गुड़गांव पुलिस बाघराय पहुंची और नीतीश के बहनोई जितेंद्र पुत्र लल्लू को भी हिरासत में ले लिया।

भूत प्रेत को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे
बाघराय(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के सराय नाहर खरगरायकपुरवा गांव निवासी सदाशिव का बछड़ा बीमार था। उसे किसी ने बताया कि उसके बछड़े पर गांव के राम अधार ने भूत करा दिया है। इस पर वह रविवार को राम अधार के यहां उलाहना देने गया। इसका विरोध राम अधार यादव ने किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो सदाशिव व उनके भाइयों ने राम अधार की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। बचाने आई उसकी पत्नी माधुरी, बेटी अनीता व बहू कल्पना को भी जमकर पीट दिया गया। आसपास के लोगों के बीच बचाव पर मामला शांत हुआ। इसके बाद घायलों को बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया गया। राम अधार की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


वन्य जीवों की तस्करी और अवैध कटान को लेकर डीएफओ ने की गश्त
बाघराय (ब्यूरो)। वन्य जीवों की तस्करी और अवैध कटान को लेकर डीएफओ ने रेंजर के साथ क्षेत्र में गश्त की। इस दौरान उन्होंने कई ट्रकों को रोकवाकर चेक किया। इसके चलते क्षेत्र में हड़कंप रहा। डीएफओ बीआर अहिरवार व वन रेंजर कुंडा शिवशंकर सिंह ने अपनी टीम के साथ बीती रात 12 बजे से दो बजे तक बिहार व बाघराय में में गश्त की। इस दौरान अवैध लकड़ी कटान व वन्यजीव तस्करों को रोकने के प्रयास मे जेठवारा-लाल गोपालगंज मार्ग पर आने जाने वाले ट्रकों को रोकवाकर तलाशी ली। इससे ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा। टीम में वन दरोगा राजकुमार, प्रभारी वन दरोगा महरानीदीन, छोटेखान, प्रताप सिंह, शारदा प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed