{"_id":"5b72d0f542c792556249416a","slug":"21534251253-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या-लूट और रंगदारी के विरोध में गुरुवार को रहेगी बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या-लूट और रंगदारी के विरोध में गुरुवार को रहेगी बंदी
Updated Tue, 14 Aug 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में व्यापारियों की हत्या, लूट और रंगदारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम पुलिस के खिलाफ जिले के व्यापारियों ने गुरुवार को बंद का आह्वान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए मंगलवार को व्यापारियों ने बाइक रैली निकाली। जिसमें सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया गया।
कोहड़ौर बाजार में सगे व्यापारी भाइयों की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और दो अन्य व्यापारियों से रंगदारी मांगने और जिले में लूट की घटनाएं बढ़ने से परेशान व्यापारियों ने नाराजगी प्रकट करते हुए बृहस्पतिवार को बंद का ऐलान किया है। मंगलवार को व्यापारियों ने बाइक रैली निकालकर आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी ने कहा कि दिन-रात मेहनत करने वाले व्यापारियों को दो वक्त की रोटी खाना मुश्किल हो गया है। जिस तरह से क्राइम बढ़ रहा है उस हिसाब से कोई भी बदमाशों का निशाना बन सकता है। उन्होंने कहा कि बदमाशों को पकड़ने में नाकाम पुलिस प्रशासन के विरोध में बंद का आह्वान करना पड़ा है। इधर चिलबिला, चौक, भंगवा, श्रीराम तिराहा, राजापाल टंकी, मीराभवन चौराहा से निकली बाइक रैली चौक पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर संजय सोनी, राम शंकर जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, मंजीत सिंह गोविंद, अशोक कुमार अग्रवाल, संजीव जायसवाल, संदीप रावत, अमित केसरवानी, रामेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।