{"_id":"5b38ca3d4f1c1b603c8b64aa","slug":"21530448445-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम ऐंठे 1.5 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम ऐंठे 1.5 लाख
Updated Sun, 01 Jul 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतापगढ़। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 1.5 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। करीब छह साल बीत जाने के बाद भी न तो युवक विदेश कमाने पहुंचा और न ही उसकी रकम लौटाई गई। रुपये वापस करने का पीड़ित युवक ने दबाव बनाया तो उसे धमकी मिलने लगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जनपद इलाहाबाद के चकिया निवासी मो. अरशद का आरोप है कि कंधई थाना क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान निवासी अजमल खां ने सउदी अरब भेजने के नाम पर 1.5 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि फरवरी 2012 को सउदी अरब की एक कंपनी में काम करने का वीजा दिलाने के लिए अजमल की अरशद से बातचीत हुई थी। सउदी अरब में नौकरी दिलाने के एवज में अरशद को 1.5 लाख रुपये देना था। अरशद ने अलग-अलग तिथियों में डेढ़ लाख रुपये दे भी दिए। जब भी वीजा दिलाने की बात होती तो आरोपी अजमल अड़चन बताकर बातों को घुमता रहा। बीती दस जून को अरशद अपना रुपया मांगने उसके घर पहुंचा तो अजमल ने रुपये देने से इंकार कर दिया और उसे धमकाते हुए भगा दिया। इस मामले में पुलिस ने रविवार को अरशद की तहरीर पर अजमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।