फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चार लाख की शराब बरामद, भाग निकले शराब तस्कर

चार लाख की शराब बरामद, भाग निकले शराब तस्कर

Thu, 21 Feb 2019 07:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
चार लाख की शराब बरामद, भाग निकले शराब तस्कर
चार लाख की अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

पुलिस को देख शराब से लदा वाहन छोड़ भागे शराब तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। हर बार की तरह इस बार भी शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर चार लाख की अवैध शराब से लदी पिकअप छोड़कर भाग निकले। काफी तलाश के बाद भी पुलिस अवैध शराब तस्करों तक नहीं पहुंच सकी।

जेठवारा पुलिस का दावा है कि बुधवार की रात गश्त के दौरान नौबस्ता मोड़ पर वे लोग मौजूद थे। तभी गजराही की ओर से बोलेरो पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस को देख चालक वाहन लेकर भागने लगा। शंका होने पर पुलिसकर्मियों ने भी उसका पीछा कर लिया। पुलिस को पीछे आते देख मौका पाकर चालक वाहन नरायनपुर के करीब छोड़कर भाग निकला। तलाशी में 140 पेटी देशी शराब मिली। शराब की बोतलों पर बरेली रोड रामपुर निर्मित बेंडीज लाइम का लोगों लगा था। बरामद शराब की कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब व वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। गुरुवार को जेठवारा पहुंचे एएसपी पश्चिमी अवैध शराब बरामदगी को लेकर छानबीन करते रहे। खास बात यह रही कि पीछा करने वाली पुलिस गच्चा कैसे खा गई। जब वाहन का पीछा कर रही थी तो चालक भागने में कामयाब कैसे हो गया। इस मामले में पुलिस ने हर बार की तरह तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। एएसपी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed