फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Fri, 21 Jul 2017 07:58 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
फोटो---25.26
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
रानीगंज कैथौला में हाईवे पर लोडर ने महिला को मारी टक्कर
नौबस्ता और लीलापुर के पास वाहनों ने दो वृद्धों को मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज कैथौला/जेठवारा/लीलापुर। घर के सामने हाईवे पर निकलते ही एक महिला को लोडर ने टक्कर मार दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। वहीं अन्य हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला बाजार में एसबीआई के बगल जमुना प्रसाद मोदनवाल की मिठाई की दुकान है। गुरुवार रात करीब दस बजे उसकी पत्नी कमलेश कुमारी (58) किसी काम से घर के सामने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गई थी। तभी लालगंज की ओर जा रहे बेकाबू लोडर ने टक्कर मार दी। इससें वह घायल हो गई। लोडर स्थानीय बाजार के एक व्यापारी का बताया जा रहा है। रात में महिला को गंभीर हालत में परिजन सुल्तानपुर स्थित एक अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान भोर में उसकी सांस थम गई। बताया जाता है कि दोनों पक्ष रानीगंज कैथौला बाजार के ही रहने वाले हैं, इसके चलते सुलह का प्रयास चल रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ जेठवारा थाना के हैदरपुर नेवादा निवासी जमालुद्दीन (62) दिव्यांग है। वह ट्राईसाइकिल से गुरुवार को नौबस्ता बाजार गया था। घर लौटते समय नौबस्ता के पास ही एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन निजी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए सुलतानपुर लेे जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, लालगंज कोतवाली के भदारी का पुरवा पूरे मोती बाबूगंज निवासी राम खेलावन (60) बीमार चल रहा था। वह दवा लेने के लिए प्रतापगढ़ जा रहा था। लीलापुर के पास किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रामखेलावन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed