फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   2 criminals arrested

पौने तीन किलो गांजा, पिस्टल और तमंचा के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2019 12:14 AM IST
pratapgarh Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 10 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। गाजा, तमंचा और पिस्टल के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों गांजा बेचने का कारोबार करते थे। उनके पास से बरामद बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि बेती रोड की तरफ से अक्सर बदमाशों का आवागमन होता है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने टीम बनाकर करेंटी रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान बेंती की तरफ से एक बाइक पर दो लोग आए। पुलिस को देखते ही वह भागने लगे। इस पर सिपाहियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर बताया कि पीछे बैठे व्यक्ति के पास बोरी में गांजा भरा हुआ है। इस पर पुलिस उन्हें बाइक सहित कोतवाली ले आई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक 32 बोर की पिस्टल, दो कारतूस, एक 12 बोर का तमंचा के साथ ही दो किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान कुंडा गयासपुर निवासी आफताफ अहमद पुत्र इरशाद व आकिब पुत्र अलीम खान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed