फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अधिक शराब पीने से चली गई होमगार्ड के जवान की जान 17-56-37

अधिक शराब पीने से चली गई होमगार्ड के जवान की जान 17-56-37

Sun, 20 May 2018 06:36 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
अधिक शराब पीने से चली गई होमगार्ड के जवान की जान 17-56-37
अधिक शराब पीने से होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने होमगार्ड का अंतिम संस्कार कर दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के कटरा बूबूपुर निवासी प्रमोद कुमार सिंह (34) पुत्र सौंदर्य पाल सिंह स्थानीय थाने में होमगार्ड था। बताया जाता है कि बीती रात अचानक उसकी तबियत खराब हुई परिजन उसे सीएचसी सांगीपुर लाए जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए रायबरेली ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृत होमगार्ड के भाई विनोद कुमार सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके भाई ने शनिवार को काफी मात्रा में शराब का सेवन कर लिया था। इससे वह बाजार में बेसुध पड़ा था। सूचना पर उसे घर ले जाया गया जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी। सीएचसी में इलाज के बाद होमगार्ड को रायबरेली ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की गई। परिजन व गांव के लोगों ने लिख कर दिया कि मौत का कारण स्पष्ट है इसलिए पोस्टमार्टम की कोई आवश्यकता नही है। उधर होमगार्ड की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। मृतक होमगार्ड की पत्नी कुंडा में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। उसके एक बेटा रुद्रांश है जो लालगंज में पढ़ता है। मृतक होमगार्ड तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई सेना में तथा दूसरा भाई घर पर रहता है। रविवार को परिजनों ने मृत होमगार्ड का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed