फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   भाकियू जिलाध्यक्ष समेत 39 पर आगजनी व तोड़फोड़ का केस

भाकियू जिलाध्यक्ष समेत 39 पर आगजनी व तोड़फोड़ का केस

Fri, 18 May 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष समेत 39 पर आगजनी व तोड़फोड़ का केस
जमीन विवाद में आगजनी व तोड़फोड़ के आरोप में भाकियू जिलाध्यक्ष समेत 39 के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के कहारन का पुरवा में गुरुवार को बाबूलाल यादव के घर पर विपक्षियाें ने भाकियू कार्यकर्ताआें के साथ धावा बोल दिया गया। आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, कहारन का पुरवा निवासी भोला धुरिया, लल्लू, बबलू, डबलू, धीरेंद्र कुमार, पुल्ली, संतोष, अमेठी के कटरा लालभान निवासी ओम प्रकाश तिवारी व उनके दो पुत्र, लालगंज के हलई का पुरवा निवासी भाकियू कार्यकत्री सीमा सरोज समेत तीस अज्ञात लोगाें ने लाठी, डंडा, फावड़ा व अवैध असलहा लेकर उसके घर पर धावा बोल दिया। परिजनों को जमकर मारापीटा और करीब सौ मीटर लंबी दीवार जमींदोज कर दी। घर में रखा राशन व कपड़े समेत कीमती सामानों को आग के हवाले कर दिया। आरोप है कि जान बचाने के लिए गांव के लोग दौड़े तो हमलावर अवैध असलहे से फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को पीड़ित बाबूलाल यादव की तहरीर पर भाकियू जिलाध्यक्ष समेत नौ नामजद व तीस अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी, फायरिंग से दहशत फैलाने समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाल ने बताया कि जमीन विवाद में घटना हुई है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियाें की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed