फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मोरंग लदी गाड़ी गुजरने से जर्जर पुल ढहा

मोरंग लदी गाड़ी गुजरने से जर्जर पुल ढहा

Sun, 12 May 2019 08:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
मोरंग लदी गाड़ी गुजरने से जर्जर पुल ढहा
फोटो-
विज्ञापन

मोरंग लदी गाड़ी गुजरने से जर्जर पुल ढहा
पुल पर बैठे ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। मोरंग लदी ट्रक ग्रामीण क्षेत्र के एक पुल से गुजरते हुए पलटने से बच गई। ट्रक के भार से पुल बैठ गया। इस दौरान पुल पर मौजूद लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। यह पुल अब तक तीन बार बनवाया जा चुका है। इसके बाद भी टूट ही गया।
विकास खंड कुंडा के बुलाकीपुर गांव में नाले पर पुल बना है। बुलाकीपुर से अमिलहा को जाने वाली इस रोड को यह पुल ही जोड़ता है। रविवार को इस पुल पर सुबह कुछ लोग बैठकर बातें कर रहे थे। इस दौरान मानिकपुर निवासी राजा प्रजापति उसी रोड से मोरंग लदी ट्रक लेकर निकला। जैसे ही ट्रक बीच पुल में पहुंचा पूरा पुल भरभराकर गिर गया। इससे उसमें ट्रक भी फंस गया। इस दौरान पुल पर बैठे लोग बाहर की तरफ भाग निकले। थोड़ी भी देर हुई होती तो लोगों की जान भी जा सकती थी। ट्रक मानिकपुर निवासी मिथलेश मौर्य का बताया जा रहा है। एक साल पहले ही यह पुल बना था। इसके पूर्व भी इसे तोड़वाकर तीन बार बनवाया जा चुका है। 2018 में इस पुल की शिकायत गांव के मदन मौर्य, वक्षराज सिंह, पप्पू पांडेय, अरुण कुमार पूर्व प्रधान, पूर्व प्रधान अमरजीत मौर्य ने की थी। इस पुल के टूटने से 10-12 गांव के लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच घायल
कुंडा। दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के फूलताली गांव के पास एक टेंपो में ट्रक साइड मारते हुए चला गया। इसके चलते टेंपो पर बैठै महेशगंज के बल्ला गांव निवासी जीतेश यादव पुत्र दूधनाथ, कुंडा के पीरानगर निवासी बंशीलाल मौर्य पुत्र माताबदल व कुलदीप पुत्र लालजी घायल हो गए। सूचना पर आसपास के लोगों ने तीनों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को रेफर कर दिया। मानिकपुर बाजार निवासी राशिद हुसैन पुत्र असगर हुसैन को देशराज का इनारा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। उधर एक अन्य घटना में जमेठी गांव निवासी शकुंतला देवी पत्नी शंकरलाल को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के साथ थाने पहुंचकर सास ननद के खिलाफ दी दहेज उत्पीड़न की तहरीर
कुंडा। संग्रामगढ थाना क्षेत्र के महुआ लौकैयापुर गांव के श्यामलाल ने अपनी बेटी शीला की शादी कुंडा कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया बुजुर्ग गांव के पारसनाथ के बेटे रविलेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही शीला को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शनिवार की शाम मामूली कहासुनी के बाद शीला की सास, ननद और ससुर ने शीला को डंडे से जमकर पीटा। शीला का आरोप है कि ननद ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क दिया। इसके बाद सास आग लगाने जा रही थी। इस दौरान चीख पुकार सुनकर उसका पति रविलेस आ गया और किसी तरह उसकी जान बचाई। इसके बाद पति-पत्नी और दो साल की मासूम बच्ची सृष्टी को घर से निकाल दिया गया। इस पर पीड़ित पति-पत्नी कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed