{"_id":"5c30be0ebdec222d51419171","slug":"181546698254-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान बंदीरक्षक की हत्या में पुलिस को मिले अहम सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान बंदीरक्षक की हत्या में पुलिस को मिले अहम सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान बंदीरक्षक की हत्या में पुलिस को मिले अहम सुराग
पुलिस पर फायरिंग करने वाले को बदमाश को दबोचा
पूछताछ के बाद कई ठिकानों पर पुलिस की दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रधान बंदीरक्षक की हत्या में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस पर फायरिंग कर भागने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस फरार चल रहे बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
जिला कारागार के प्रधान बंदीरक्षक हरिनारायण त्रिवेदी की 27 दिसंबर को जेल रोड क्रासिंग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वजह जानने के लिए पुलिस से लेकर एसटीएफ तक परेशान रही। अचलपुर में पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने हसनमुल्ला को हत्या करने का प्राइम सस्पेक्ट आरोपी मानकर खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों की मानें तो गत दिनों भुलियापुर में पुलिस पर फायरिंग कर भागा एक आरोपी पुलिस के हाथ लग गया है। पूछताछ में उससे प्रधान बंदीरक्षक की हत्या का राज सामने आया है। पुलिस प्राइम सस्पेक्ट आरोपी हसनमुल्ला की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश पर दबिश दे रही है। नगर कोतवाली व स्वाट टीम ने कई लोगों को उठाया है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद का कहना है कि घटना के काफी करीब तक पुलिस पहुंच गई है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल
विश्वनाथगंज (ब्यूरो)। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर शनिवार की शाम डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। मानधाता थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज बाजार के करीब डंफर की टक्कर से जगतपाल (58) घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
रंजिश में सास ने छोटी बहू को पीटा
संडवाचंद्रिका (ब्यूरो)। संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर सास ने छोटी बहू को मारपीट कर घायल कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर निवासी अंजना का आरोप है कि उसकी सास रति देवी ने उसे पैतृक संपत्ति में कम हिस्सा दिया था। शनिवार को कहासुनी के दौरान सास रति देवी ने अपनी बड़ी बहू के साथ मिलकर अंजना को मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।