{"_id":"595cf3044f1c1ba6318b45b3","slug":"181499263748-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किया दुष्कर्म, फिर दिया शादी का झांसा 18-30-40","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले किया दुष्कर्म, फिर दिया शादी का झांसा 18-30-40
Updated Wed, 05 Jul 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। शादी का झांसा देकर किशोरी से पड़ोसी युवक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों ने युवक पर शादी का दबाव बनाया लेकिन बात नहीं बनी। जिसके चलते पीड़िता को लेकर उसकी मां कार्रवाई के लिए थाने पहुंचकर अपना दुखड़ा सुनाया। पुलिस तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन कर रही है।
अंतू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का आरोप है कि दिसंबर माह में वह अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के लिए पड़ोसी के घर गई थी। जहां उसके साथ स्वजातीय युवक पहले अश्लील हरकत करने लगा। उस समय घर में कोई नहीं था। उसे कमरे में बंद कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब उसने परिवार के लोगों से करतूत बताने की बात कही तो युवक ने उसे झांसा देते हुए शादी करने का भरोसा दिया। किशोरी शादी की बात सुन युवक के झांसे में आ गई। उसका आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ कई बार संबंध बनाया। जिसके कारण उसे गर्भ ठहर गया। उसने अपनी मां को आपबीती बताई। किशोरी को लेकर उसकी मां अस्पताल पहुंची और जांच कराई तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। आरोपी युवक व उसके परिजनों से शादी की बात कही। युवक शादी से मुकर गया। यह सुनते ही पीड़ित किशोरी के पैरों तले जमीन खिसक गई। बुधवार को पीड़िता की मां थाने पहुंची और अपना दुखड़ा सुनाया। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में गांव पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। एसओ अंतू ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।