फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दबंग महिला ने पति देवर सहित तीन को पीटा

दबंग महिला ने पति देवर सहित तीन को पीटा

Tue, 30 Apr 2019 11:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
दबंग महिला ने  पति  देवर सहित तीन को पीटा
दबंग महिला ने पति-देवर समेत तीन को पीटा
विज्ञापन

संडवाचंदिका। अंतू थाना क्षेत्र में एक दबंग महिला ने पति, देवर समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। धरौली गांव की रहने वाली रूपा देवी पत्नी जगजीवन का देवरानी प्रिया पत्नी राजकुमार से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। प्रिया ने मंगलवार शाम जेठानी रूपा देवी से विवाद करते हुए लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पास खड़ा देवर विजय कुमार बचाने दौड़ा तो उस पर भी हमला कर दिया। पति राजकुमार ने बीचबचाव करना चाहा तो उसे भी लाठी से जमकर पीटा। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रूपा देवी ने अंतू पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खेत में भूसा बनाने वाली मशीन सहित ट्रैक्टर जलकर राख
मंगरौरा। भूसा बनाने वाली मशीन में अचानक आग लगने के कारण ट्रैक्टर सहित पूरी मशीन जलकर राख हो गई। सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के गोपलापुर निवासी प्रधान विजय बहादुर वर्मा ट्रैक्टर और भूसा बनाने वाली मशीन को लेकर कंधई थाना के सिकरी कानूपुर गांव आया था। हार्वेस्टर से काटे गए गेहूं के अवशेष से भूसा बनाते समय आग लग गई। इससे ट्रैक्टर समेत मशीन जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

बीएसएनएल का नेटवर्क गुल, उपभोक्ता परेशान
शमशेरगंज। शमशेरगंज बाजार में लगा बीएसएनल का टावर बीते छह माह से काम नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों उपभोक्तओं के मोबाइल फोन खिलौना बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीएसएनएल विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं की समस्या की ओर ध्यान नहीं देते हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक चर्चा के दौरान मारपीट
संडवाचंदिका । अंतू थाना क्षेत्र के बझान निवासी शिवमंगल सरोज मंगलवार दोपहर अपने घर के बगल स्थित गौरबारी बाजार में बैठकर राजनीतिक चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान गौरबारी निवासी प्रदीप कुमार भी वहां पहुंच गए। दोनों के बीच राजनीतिक चर्चा होने लगी। इसी दौरान दोनों लोग अलग-अलग राजनीतिक दलों का पक्ष लेने लगे। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में शिवमंगल घायल हो गया। उसने पुलिस से शिकायत की है। उधर, अंतू थाना क्षेत्र के बोझीपुर मत्तू निवासी घनश्याम वर्मा पुत्र जगमोहन का पड़ोसी राकेश वर्मा से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में घनश्याम और बेटे अनिल को चोटें आईं। बीचबचाव करने पहुंची उसकी पत्नी प्रभावती को भी आरोपियों ने पीट दिया।

प्रशिक्षण से अनुपस्थित 10 मतदान कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिले दस मतदान कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव का 27 अप्रैल से 03 मई तक पूर्वाह्न 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक सेंट अंथोनी इणंटर कालेज में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार दिया जा रहा है। मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारी द्वितीय राकेश कुमार सिंह शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र, रामफल शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालय वलियापुर, मायारानी शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय गोड़े एवं कमला प्रसाद पाण्डेय शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालय कौडियाडीह तथा मतदान अधिकारी तृतीय सरिता देवी शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालय सरसतपुर, बड़ेलाल मिश्र अनुचर उच्च माध्यमिक विद्यालय कुण्डा, कौशलेन्द्र दूबे परिचारक उत्तर माध्यमिक विद्यालय सकरदहा, सन्तोष कुमार सफाई कर्मी, रामफल बेलदार एवं दान बहादुर परिचारक मधुरा इंटर कालेज चिलबिला के गैरहाजिर रहने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed