फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आग से फसल जलकर राख

आग से फसल जलकर राख

Mon, 29 Apr 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
आग से फसल जलकर राख
आग से फसल जलकर राख
विज्ञापन

पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी रामलखन के गेहूं के खेत में ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण सोमवार दोपहर खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। इससे 18 विस्वा खेत की फसल जल गई।
कमरे में आग लगाकर युवती ने की खुदकुशी
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बेलसंडी गांव में युवती ने खुद को आग के हवाले कर दिया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के बेलसंडी गांव निवासी मंसूर अली की की बड़ी बेटी रेशमा (22) ने रविवार की रात कमरे के भीतर आग लगा ली। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रेशमा दो बहनों और भाइयों में सबसे बड़ी थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

युवती के साथ छेड़छाड़ ,तहरीर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव की एक युवती ने गांव के ही युवक पर रास्ते में जबरन रोककर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने पिता व माता के साथ दिल्ली से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेठ ने बहू को पीटा, तहरीर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के भुसहर गांव निवासी महिला ने घरेलू विवाद में अपने जेठ पर मारपीट व प्रताडना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पीड़िता गुड्डी देवी ने कार्रवाई की मांग की है।

तमंचा-कारतूस के साथ पकड़ा गया फिरौती मांगने का आरोपी
सांगीपुर (ब्यूरो)। फिरौती मांगने के आरोपी को पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के बवरिहा पहाड़पुर निवासी देवदत्त शुक्ल ने 5 अप्रैल को थाने में एफआईआर लिखाई थी कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति फिरौती मांग रहा है। न देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि रविवार शाम एक संदिग्ध व्यक्ति इलाहाबाद बैंक के सामने मिला। जिसके पास से तलाशी लेने पर एक तमंचा व कारतूत बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी फिरौती मांगने की घटना में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी विपिन निवासी बवरिहा का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed