फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   संदिग्ध हालत में विवाहिता की जलने से मौत

संदिग्ध हालत में विवाहिता की जलने से मौत

Sun, 08 Jul 2018 06:12 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में विवाहिता की जलने से मौत
संदिग्ध हालत में आग से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के लबेदा निवासी देवकुमार की पत्नी जयंती देवी (30) रविवार की सुबह घर में खाना बना रही थी। अचानक उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। देखा तो वह आग से घिरी हुई थी। किसी तरह लोगों ने आग बुझाई। आनन-फानन में देवकुमार ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 90 फीसदी झुलसी जयंती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में बंद कर पुलिस को सूचना भेज दी। पति देवकुमार ने बताया कि खाना बनाने के दौरान जयंती को आग लग गई। फिलहाल घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। उसके मायके वालों का भी इंतजार किया जा रहा है। देवसरा थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके पास ऐसी घटना की कोई सूचना नही है। वह खुद मामले को दिखवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed