{"_id":"5a298faa4f1c1b6e468b9084","slug":"171512673194-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात के दौरान फायरिंग में तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात के दौरान फायरिंग में तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात के दौरान फायरिंग में तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस
चार दिन बाद पिता की तहरीर पर लिखा गया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज।
बारात में द्वारचार के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद पिता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले की छानबीन की जा रही है।
लालगंज कोतवाली के मेढ़ावां निधई का पुरवा में रविवार को श्यामलाल की बेटी सरिता की शादी के लिए मानिकपुर थाना क्षेत्र के बजहाभीट निवासी छेदीलाल के घर से बारात आई थी। बारात द्वारचार के लिए निकली तो कुछ लोग जनवासे में बैठ गए। इस बीच किसी ने तमंचा से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में मानिकपुर के बजहाभीट निवासी विजय कुमार यादव (14) पुत्र दयाराम, कुंडा के मुसन्नापुर निवासी अवधेश यादव (16) पुत्र रामअंजोर व सूबेदार यादव (25) पुत्र राजाराम तथा लालगंज के डगरारा लाला का पुरवार निवासी निर्मल यादव (13) पुत्र दूधनाथ घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई। पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करने के बजाय पीड़ित परिजनों से तहरीर मांगने लगी। तीन दिन की टालमटोल के बाद आखिरकार परिजनों ने रंजिश के चलते तीन लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया। दुल्हन के पिता श्यामलाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि गांव के ही कन्हैयालाल यादव, महेंद्र यादव व ननिहाल में रहने वाले रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के साहबगंज निवासी बलराम यादव का कुछ दिनों पहले हेलमेट चोरी के मामले में उसके रिश्तेदार से कहासुनी हुई थी। जिसके चलते विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पत्राचार के परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ
लालगंज (ब्यूरो)। स्थानीय रामअंजोर मिश्र इंटर कालेज में पत्राचार में पंजीकृत परीक्षार्थियों को 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। यह जानकारी प्रधानाचार्य सुनील कुमार शुक्ल ने दी है।
विज्ञापन
समाजसेवी के निधन पर जताया गया शोक
लालगंज (ब्यूरो)। क्षेत्र के तारापुर निवासी अधिवक्ता कुलभूषण शुक्ल के पिता समाजसेवी युगलकिशोर शुक्ल(85) का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह भारत पाक युद्ध में भाग लेने के चलते वीरता पदक से सम्मानित भी हुए थे। उनके निधन पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महामंत्री संदीप सिंह, शिवनारायण शुक्ल, राजेश पांडेय, अजय शुक्ल, संतोष पांडेय, शैलेंद्र शुक्ल, देवानंद मिश्र, चंद्रशेखर तिवारी, नरेंद्र ओझा, सुरेंद्र मिश्र, साकेत मिश्र, सुनील सिंह, मुकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर सांसद ने जताया शोक
सांगीपुर (ब्यूरो)। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी बुधवार को शुकुलपुर पहुंचकर पूर्व प्रधानाचार्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य स्व. राघवेंद्र नाथ शुक्ल के श्राद्ध में शामिल हुए। श्री तिवारी ने कहा कि श्री शुक्ल के निधन से उनकी निजी क्षति हुुई है। साथ ही क्षेत्र ने कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता को हमेशा के लिए खो दिया। इससे पहले सांसद प्रमोद तिवारी बसुआपुर के राजू मिश्रा के घर पहुंचकर उनकी मां के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, रामबोध शुक्ल, धर्मेंद्र शुक्ल, अशोक सिंह, पवन शुक्ल, प्रेम कुमार वैश्य, लल्लूनाथ शुक्ल, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।
रंगे हाथ धरे गए चोरी के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा
लालगंज पुलिस के खेल से ग्रामीणों में पनपा आक्रोश
दूसरे आरोपी को पुलिस ने बाइक चोरी में भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज।
चोरी करते दबोचे गए आरोपियों में से पुलिस ने एक को छोड़ दिया। जबकि दूसरे आरोपी को बाइक चोरी के मामले में जेल भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस के खेल से ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा है। आरोपियों को ग्रामीणों ने ही चोरी करते रंगे हाथ दबोचकर पुलिस के हवाले किया था। कोतवाल ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
लालगंज कोतवाली के मिश्रपुर में बीती 30 नवंबर की रात को संतोष तिवारी के खेत से चोर अल्टीनेटर खोल रहे थे। इस बीच ग्रामीण जाग गए और चोरों की घेराबंदी की तो वह बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस बाइक लेकर वापस लौट आई। बाद में पुलिस की छानबीन के दौरान साफ हो गया कि बाइक चोरी की है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मौके से बरामद बाइक से मिश्रपुर के विजय सरोज पुत्र बाबूलाल व लालीपुर खोरई का पुरवा के ज्ञान सिंह यादव पुत्र इंद्रपाल यादव अपने चलने के लिए प्रयोग करते थे। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को सप्ताह भर कोतवाली में बैठाए रखा गया। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। लेकिन मंगलवार की रात पुलिस की खेल से एक आरोपी छूट गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मोटी रकम लेकर एक आरोपी का छोड़ दिया। जबकि दोनों आरोपियों को एक ही मामलें में पुलिस ने दबोचा था। लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को दरकिनार कर पुलिस ने ज्ञान सिंह यादव को जेल भेज दिया और इसी मामले में पुलिस के हाथ लग विजय सरोज को सप्ताह भर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज से पूछा तो वह कुछ भी बोलने से कतराते रहे। बार बार फोन करने पर उन्होने इस मामले में बाद में जानकारी देने की बात कही। लालगंज कोतवाल से पूछा गया तो उन्होने घटना की जानकारी से ही इंकार कर दिया।
इनसेट---
बाइक बरामदगी में पुलिस थपथपा रही अपनी पीठ
लालगंज(ब्यूरो)। लीलापुर में बीती 30 नवंबर को संतोष तिवारी के खेत में अल्टीनेटर चोरी करते समय ग्रामीणों ने चोरों के भाग जाने के बाद बाइक पुलिस को सौंपी थी। लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को छोड़ा ही साथ ही बाइक बरामदगी के मामले में ग्रामीणों की आंखों में धूल झोंक दिया। बाइक तीस नवंबर की रात पुलिस को मिली और फर्द तैयार करते समय फर्जी तरीके से छह दिसंबर को लीलापुर में लोनी नदी के पास बाइक बरामदगी दिखा दी। अपनी पीठ थपथपाने के चक्कर में पुलिस को यह भी याद नहीं रहा कि सैकड़ों ग्रामीणों के सामने पुलिस बाइक खेत से ले आई थी। जिस आरोपी ज्ञान सिंह यादव को पुलिस ने जेल भेजा था, उसे भी जेठवारा पुलिस ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया था। जाहिर है कि गुड वर्क के चक्कर में लालगंज पुलिस मनमानी पर उतारू है।
फोटो--
एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा
धन उगाही व कोर्ट में नहीं बैठने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज।
तहसील के अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर धन उगाही व कोर्ट में नहीं बैठने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को एसडीएम का घेराव कर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। अधिवक्ताओं के हंगामे के चलते एसडीएम को चैंबर छोड़कर जाना पड़ा।
लालगंज तहसील में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र की अगुवाई में वकीलों ने उपजिलाधिकारी कोमल यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को आक्रोशित अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम चैंबर में पहुंचे और उनका घेराव कर दिया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोमल यादव पर नियम कानून ताक पर रखकर सरकारी राशन की दुकान के संचालकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने दो टूक कहा कि एसडीएम के कोर्ट में नहीं बैठने से वादों को निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने कहा कि एसडीएम के तानाशाही रवैया के चलते वादकारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं के हंगामें व नारेबाजी के चलते एसडीएम चैंबर छोड़कर तहसील परिसर से निकल गए। अधिवक्ताओं ने एलान किया कि एसडीएम की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया तो उनको तहसील परिसर में घुसने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री संदीप सिंह, दिनेश मिश्र, अजय शुक्ल, प्रमोद सिंह, घनश्याम सरोज, राजेश पाल, प्रभाकर मिश्र, शिवेंद्र तिवारी, कमल पटेल, मनोज सिंह, रामअभिलाख, कुलदीप, राजाराम वर्मा, शेष तिवारी, प्रमोद तिवारी, गया प्रसाद मिश्र, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
फोटो--
इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली
लालगंज (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर स्थानीय सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता की अगुवाई में जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने सात दिसंबर से सत्रह दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम को गंभीरता से हर नागरिकों तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। इस कार्यक्रम के तहत लोगों को सात गंभीर रोगों के बचाव व उपचार किया जाना है। इसको लेकर निकाली गई जागरूकता रैली कस्बे से होते हुए विभिन्न गावों तक पहुंची। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी केंद्रों पर आशा व आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की डियूटी लगाई जाएगी। जो बच्चों व गर्भवती महिलाओं को केंद्रों तक लाकर उनका टीकाकरण कराएंगी। इसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। जिससे गंभीर रोगों से उनको बचाया जा सके। इस मौके पर डॉ. ओपी पटेल, डॉ. पंचदेव, डॉ. एमएस वेग, आरती द्विवेदी, सत्यपाल चौबे, बृजेश पांडेय, महेंद्रपाल, देव कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
आधा दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने दबोचा
लालगंज (ब्यूरो)। कस्बे के धारूपुर रोड पर गुरुवार को कार पर बाट माप विभाग का स्टीकर लगाकर दुकानों पर जांच करने आए आधा दर्जन लोगों को शिकायत पर पुलिस ने दबोचा है। कोतवाली में लाकर पूछताछ के दौरान संदिग्ध लोगों ने बताया कि वह बाट माप विभाग के संविदा कांट्रैक्टर है और उनको विभाग की ओर से कुंडा व लालगंज तहसील में पड़ताल के लिए अधिकृत किया गया है। लेकिन अथारिटी लेटर नहीं दिखा पाने के चलते सभी को पुलिस ने रोक लिया है। विभाग से उनका वेरीफिकेशन कराया जा रहा है। इसके बाद भी पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।