फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रात में बछिया चोरी, सुबह जंगल में मिला कटा सिर

रात में बछिया चोरी, सुबह जंगल में मिला कटा सिर

Tue, 01 Aug 2017 08:22 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
रात में बछिया चोरी, सुबह जंगल में मिला कटा सिर
रखहा। सोमवार की रात चोरी बछिया का कटा सिर मंगलवार की सुबह जंगल में मिला। तनाव की खबर पर पहुंची पुलिस ने सिर को दफनवा दिया। बछिया के स्वामी की भोर में सांसें थम गईं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के ताला निवासी छोटेलाल काफी दिनों से बीमार चल रहा था। सोमवार की रात उसकी बछिया चोरी हो गई। जिसकी तलाश परिवार के लोग कुछ देर करने के बाद खामोश हो गए। भोर में छोटेलाल की मौत हो गई। करीब नौ बजे मवेशी चराने जंगल की ओर गए लोगों ने छोटेलाल की बछिया का सिर कटा देखा। इस बात की खबर पूरे बाजार में फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बवाल की आशंका को देखते हुए एसओ कंधई दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद छोटेलाल के परिजनों को बुलाया। उन लोगों ने कटे सिर की पहचान अपने बछिया के रूप में किया। परिजनों से तहरीर लेने के बाद पुलिस ने सिर को दफनवा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। एसओ ने बताया कि बछिया के सदमे में छोटेलाल की मौत नहीं हुई, बल्कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed