{"_id":"5c8bbd29bdec221465558223","slug":"161552661801-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के करीब महिला से गैंगरेप, चंद कदम दूर पिकेट को नहीं लगी भनक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे के करीब महिला से गैंगरेप, चंद कदम दूर पिकेट को नहीं लगी भनक
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस के सामने महिला को उतारकर बोलेरो से भागे आरोपी
बेहोश पड़ी रही विवाहिता, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाना भी नहीं समझा गंवारा
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर विवाहिता की आबरू तार-तार होती रही। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि चंद कदम की दूरी पर पुलिस मुस्तैद थी। आरोपी महिला को भुपियामऊ चौराहे पर बोलेरो से उतारकर भागे। फिर भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
मेरठ की रहने वाली महिला को झांसे में लेकर पति उसके मायके गाजियाबाद से 11 मार्च को निकला। हाईकोर्ट प्रयागराज में सुलह समझौता कराने की बात कहकर पति शादाब पत्नी को बोलेरो से लेकर निकला था। उसके साथ उसके तीन दोस्त व एक महिला भी थी। नगर कोतवाली के भुपियामऊ पुलिस चौकी से चंद कदम दूर यूके लिप्टस की बाग में पति ने जबरन अपनी पत्नी को साथियों के हवाले कर दिया। शादाब के तीन दोस्तों ने उसकी आबरू हाईवे के करीब बाग में तार-तार कर दी। इस बात की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। हाईवे की पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस भी नदारद रही। हैवानियत का खेल खेलने के बाद आरोपी भुपियामऊ पुलिस पिकेट के सामने से भागे। आरोपियों ने विवाहिता को चौराहे पर उतारा था। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई, लेकिन पुलिस अनजान बनी रही। लोगों की मानें तो पुलिसकर्मियों ने महिला को बेहोशी की हालत में देखा भी, लेकिन उसे अस्पताल पहुंचाना बेहतर नहीं समझा। दूसरे दिन शिकायत के बाद चौकी पुलिस की कुंभकर्णी नींद खुली। घटनास्थल पर अभी भी पीड़िता की टूटी चूडिय़ां बिखरी पड़ी हैं। दरिंदगी का महिला विरोध करती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।
देशी शराब की दुकान पर मारपीट के बाद 15 हजार लूटे
राजगढ़। देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन को पीटने के बाद बदमाश 15 हजार रुपये लूट ले गए। नगर कोतवाली के धारूपुर में स्थित देशी शराब की दुकान पर दिनेश गौड़ सेल्समैन है। गुरुवार की रात तीन बाइक सवार पहुंचे और शराब मांगी। विवाद के दौरान तीनों आरोपियों ने उसे मारापीटा और काउंटर से बिक्री के 15 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। शिकायत लेकर सेल्समैन पुलिस चौकी पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर ही बदलवा दी। एक आरोपी के घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसकी बाइक उठा लाई। इलाके में इस बात की चर्चा है कि कुछ दिनों पहले उन्हीं आरोपियों ने गार्ड से मारपीट कर लूटपाट की थी। पहचान लेने पर समझौता हो गया था।
विज्ञापन
संदिग्ध युवकों का पुलिस ने किया पीछा, बाइक छोडक़र भागे
प्रतापगढ़। संदिग्ध युवकों का पुलिस ने पीछा कर लिया। इस पर वह बाइक छोडक़र भाग निकले। शहर कोतवाल शुक्रवार की सुबह कुसमी की ओर से आ रहे थे। रास्ते में पल्सर सवार दो युवक संदिग्ध दिखे। पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगे। बाबागंज के करीब पुलिस ने दोनों को टक्कर मारकर रोक लिया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर युवक बाइक छोडक़र भाग निकले। पुलिस बाइक कब्जे में लेकर कोतवाली चली गई।