{"_id":"5d0108b3bdec2207514f4e4d","slug":"15603488418-pratapgarh-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरों ने शिक्षक के घर से लाखों के जेवर व नगदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरों ने शिक्षक के घर से लाखों के जेवर व नगदी उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोरों ने शिक्षक के घर से लाखों के जेवर व नगदी उड़ाई
लालगंज (ब्यूरो)। शिक्षक के घर से नकदी व जेवरात चोरी होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के स्थानीय कस्बा निवासी विनय कुमार शुक्ल रामअंजोर मिश्र इंटर कालेज में शिक्षक हैं। बीते नौ जून को वह परिजनों के साथ बाहर थे। आधी रात के करीब मौका पाकर अज्ञात चोर ताला तोडक़र घर के दाखिल हो गए। यहां रखी आलमारी का लाक खोलकर चोरों ने इसमें रखा पैंतीस हजार रुपये व लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की बावत पीड़ित ने लालगंज कोतवाल में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मंगलवार की रात अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है।
जमीन विवाद को लेकर मारपीट, सात पर मुकदमा
लालगंज(ब्यूरो)। जमीन विवाद में हुई मारपीट में सात के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के पूरे इंच्छाराम निवासी सविता देवी पत्नी चंद्रेश यादव का आरोप है कि बीते 19 मई को जमीन विवाद को लेकर गांव के ही फूरत सरोज, छुट्टा, रामनरेश, बृजेश, सीता, संतोष व हरी ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी हमलावरों ने मारापीटा। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में अफसरों की फटकार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा व मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया है।
चोरी के प्रयास में धराए आरोपी पर मुकदमा
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली असैनापुर निवासी कमलेश मिश्र का आरोप है कि दस जून की रात कुछ लोग उसके घर में चोरी की नीयत से सेंधमारी कर रहे थे। जगहट होने पर परिजनों ने गांव के ही एक आरोपी सुजीत मिश्र की पहचान कर ली। जबकि कुछ भाग निकलने में कामयाब रहे। कमलेश ने आरोपी को पुलिस को सौपते हुए नामजद तहरीर दी। जिस पर आरोपी सुजीत समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार सगे भाई घायल
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के मादीपुर निवासी कुलदीप विश्वकर्मा (26) मंगलवार की रात भाई कृष्णा विश्वकर्मा के साथ बाइक से सांगीपुर इलाके के ओरीपुर नौगीर जा रहा था। अमावां चौराहे पर सामने अचानक वनरोज सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
सांगीपुर (ब्यूरो)। क्षेत्र के पूरे विजय सिंह हरैया निवासी रघुबर प्रसाद वर्मा की बेटी ममता (30) बीती दो जून की रात अचानक घर से गायब हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। कई दिनों तक तलाश के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके चलते पिता ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शर्बत वितरण के दौरान बवाल, ग्राम प्रधान की पिटाई
सगरासुंदरपुर (ब्यूरो)। गंगा दशहरा पर शर्बत वितरण के दौरान हुए बवाल के बाद प्रधान की पिटाई कर दी है। लालगंज कोतवाली के शिवबोझ ग्राम पंचायत के प्रधान रामचंद्र शुक्ल के संयोजन में बुधवार को गंगा दशहरे पर लक्ष्मणपुर पीएचसी के सामने शर्बत वितरण का आयोजन किया गया था। यहां किसी बात को लेकर गांव के ही दो पक्षों के बीच कहासुनी व हाथापाई होने लगी। बवाल होता देख ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। कुछ देर बाद एक पक्ष की ओर से कुछ पहुंचे और प्रधान पर पक्ष करने का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी। यह देख आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। मामले की शिकायत ग्राम प्रधान ने लालगंज पुलिस से की है।
अग्रिम जमानत लागू करने का फैसला उचित
लालगंज (ब्यूरो)। आल इंडिया रुलर्स बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने यूपी में अग्रिम जमानत का प्राविधान लागू होने को सही फैसला बताया है। उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इस कानून को यूपी में प्रभावी बनाए जाने से बेकसूर लोगों को खुद को बेकसूर साबित करने का मौका मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की मनमानी पर रोक लगने के साथ ही विवेचना में फर्जी ढंग से शामिल पीड़ितों को एक विधिक मौका भी मिल सकेगा।
एसडीएम ने वकीलों को भेजा पत्र, लेकिन नहीं बनी बात
तहसील में तालाबंदी कर न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार
लालगंज(ब्यूरो)। उत्पीड़न के विरोध में अधिवक्ताओं का हंगामा व विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। एसडीएम ने कामकाज बाधित नहीं करने के लिए पत्र अधिवक्ताओं को पत्र लिखा, लेकिन बात नहीं बन सकी। सिविल जज की अगुवाई में अफसरों व अधिवक्ताओं की बैठक का भी नतीजा नहीं निकल सका।
तहसील के अधिवक्ता हरि किशोर तिवारी की भूमिधरी के जमीन पर अवैध अतिक्रमण के विरोध में अधिवक्ताओं ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसको लेकर सप्ताह भर से तहसील में न्यायिक व प्रशासनिक कार्य बाधित है। इसको देखते हुए एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने वकीलों को संबोधित पत्र संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र के नाम लिखकर उक्त प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराया और तहसील में कामकाज बाधित नहीं करने की बात कही। पत्र के माध्यम से एसडीएम ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि न्यायिक कामकाज बाधित होने से उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना भी हो रही है। क्योंकि जिन वादों को निस्तारित करने के लिए हाईकोर्ट ने समय सीमा निर्धारित कर रखी है, तहसील के कामकाज बाधित होने से उसका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। अनावश्यक हड़ताल से हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना भी हो सकती है। यह पत्र बुधवार को अधिवक्ताओं के सामने आया तो इसे नोटिस बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने कार्यालयों में तालाबंदी जारी रखते हुए न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अतिक्रमण हटाने व एसडीएम व पुलिस कर्मियों को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। उधर प्रशासन व अधिवक्ताओं के बीच गतिरोध खत्म करने के लिए सिविल जज विनीत यादव ने दोनों पक्षों को बुलाया। सिविल जज की मौजूदगी में एसडीएम व सीओ तथा संयुक्त अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता हुई। जिसमें प्रकरण के निस्तारण व न्यायिक कामकाज को जारी रखने पर चर्चा हुई। लेकिन इसके बाद भी कोई सकारात्मक हल नहीं निकल सका। ऐसे में अभी तहसील के हालत पूर्ववत बने रहने की पूरी संभावना है।