फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   डीजे पर डांस को लेकर शिक्षक समेत दो लोगों को बदमाशों ने घोपा चाकू, गंभीर

डीजे पर डांस को लेकर शिक्षक समेत दो लोगों को बदमाशों ने घोपा चाकू, गंभीर

Fri, 24 May 2019 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
डीजे पर डांस को लेकर शिक्षक समेत दो लोगों को बदमाशों ने घोपा चाकू, गंभीर
शिक्षक समेत दो लोगों को घोंपा चाकू, गंभीर
विज्ञापन

आसपुर देवसरा पुलिस जांच के नाम पर मामला टरकाने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। बारात में डीजे पर डांस को लेकर हुई कहासुनी से नाराज युवकों ने शिक्षक व उसके साथी को चाकू घोंप दिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
पट्टी कोतवाली के किठौली गांव निवासी रामदुलार कहार के पुत्र की बारात गुरुवार को आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अरैला गांव निवासी शिव बहादुर के यहां गई थी । बारात में शामिल होने के लिए गांव के रहने वाले शिक्षक अमरेश पांडेय बाइक से अपने दोस्त संतोष के साथ गया था। बारात में डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी होने लगी। मारपीट की नौबत आई तो शिक्षक व उसके ने साथी बीचबचाव कर दिया। शिक्षक का आरोप है कि वह खाना खाने के बाद अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान अरैला गांव में ही कुछ बदमाश किस्म के युवकों ने रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता कि उस पर चाकू से हमला कर दिया। संतोष बीचबचाव करने पहुंचा तो बदमाशों ने उसे भी चाकू मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रंजिश में तीन लोगों को पीटा
संड़वा चंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी राहुल वर्मा का पड़ोसी गांव बहेलियापुर के रोहित वर्मा से रंजिश चल रही है। इसके चलते रोहित, शुभम वर्मा, रामकरन और उनके दोस्त सुरजीत सरोज शुक्रवार सुबह राहुल के घर पहुंचे और उसे लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची राहुल की मां जगपती देवी और अनीता को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर अंतू पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाजी के विरोध में मारपीट, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के नोही गांव में एक घर पर वरीक्षा का कार्यक्रम था । इस दौरान लोग आतिशबाजी करने लगे। जिसका पड़ोसियों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विरोध करने वालों की धुनाई कर दी गई। घायलों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है ।
नोही निवासी आशीष कुमार का आरोप है कि उसके पड़ोसी लालमन चौहान के यहां गुरुवार को वरीक्षा का कार्यक्रम था। रात करीब 8 बजे वह लोग आतिशबाजी कर रहे थे । जहां आतिशबाजी हो रही थी उसी के बगल आशीष का पुआल रखा हुआ था । जिसके कारण उसने आतिशबाजी दूर करने के लिए कहा। इसी विवाद को लेकर आशीष और हरिकेश पर पड़ोसियों ने हमला बोल दिया। बचाने के लिए हरिकेश की पत्नी सूरसती आई तो उसे भी पीटकर लहूलुहान कर दिया । मारपीट में दिनेश समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हरिकेश और दिनेश को जिला अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है ।
संदिग्ध दशा में पेड़ से लटकता मिला बीए की छात्रा का शव
परिजनों ने जताई हत्या की अशंका, जौनपुर जनपद की है छात्रा, पट्टी के रामपुर खागल में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी/पृथ्वीगंजबाजार। पट्टी कोतवाली के रामपुर खागल गांव के जंगल में जौनपुर जनपद की रहने वाली बीए की छात्रा का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के दलपतिया गांव निवासी 20 वर्षीय नीशू सरोज पुत्री संजय सरोज बीए की छात्रा थी। वह घर पर मां के साथ रहती थी। पिता रोजी रोटी के सिलसिले से मुंबई गया है। शुक्रवार शाम छह बजे के करीब नीशू का शव पट्टी कोतवाली के रामपुर खागल गांव के जंगल में स्थित शीशम के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस छात्रा की शिनाख्त का प्रयास करने लगी, मगर कुछ पता नहीं चल रहा था। देर शाम छात्रा की मां मौके पर पहुंची। वह हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाने लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अधेड़ ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के बड़नपुर का एक 55 वर्षीय अधेड़ घर के अंदर फंदे पर झूल गया। चीख पर उसके परिजन पहुंचे और किसी तरह फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर भागे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर उसे प्रयागराज रेफर कर दया।

सफाई कर्मियों ने किया हंगामा
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल में संविदा सफाई कर्मियों की मांगों को अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। इसके चलते शुक्रवार को वहां की महिला संविदा सफाई कर्मियों ने हंगामा किया। दोपहर में सफाई कर्मियों ने ओपीडी के सामने नारेबाजी शुरू कर दी। अस्पताल प्रशासन पर गुस्सा उतारा। कहा कि चार-चार महीने से एक पैसा नहीं मिल रहा है, जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed