{"_id":"5ce6e7b2bdec22073e117d23","slug":"15586365165-pratapgarh-news25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर छात्र के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर छात्र के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

जानकारी पर पुलिस ने दबाव बनाकर किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर छात्र के अपहरण का प्रयास किया गया। इस दौरान सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई तो युवक उसे लेकर कुंडा पहुंचे। हालांकि बाद में सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौरंग भारत का पुरवा गांव निवासी अनुराग द्विवेदी पुत्र सुरेश चंद्र कुंडा में एक कोचिंग संस्थान में पढ़ता है। इसके चलते वह अपने नाना श्रीराम मिश्र के घर रमईपुर में रहता है। दो दिन पहले कोचिंग संस्थान में उसके साथ पढने वाले राहुल यादव का एक मोबाइल चोरी हो गया था। इस दौरान वहां मौजूद पांच लोगों में से चार लोगों की तलाशी ली गई थी। बावजूद इसके मोबाइल नहीं मिला। गुरुवार को राहुल ने अन्य लडक़ों के साथ अनुराग द्विवेदी को हंडिया ले जाना चाहता था। वह उसे लेकर निकला तो कुछ लोगों ने उच्चाधिकारियों को अनुराग के अपहरण की सूचना दे दी। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और शिवपुरम में लोकेशन मिलने पर पहुंची। इसके बाद कोचिंग संस्थान में पहुंचकर साथ गए लडक़ों का नंबर लिया। इसके बाद उन्हें फोन करके वापस बुलाया। पुलिस के बुलाने पर अनुराग के साथ चार लडक़े आ गए लेकिन राहुल नहीं आया। हालांकि बाद में उसके परिजन आए। पूरा मामला समझने के बाद कोतवाल ने सभी को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
युवक पर लाठीं डंडे से हमला, कोतवाली में दी तहरीर
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी मो.हलाल पुत्र मो. कमर को पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में पीट दिया। आरोप है कि इस दौरान लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। बीच बचाव में पहुंची यासमीन को भी चोटें आईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय का ताला तोडकर कम्प्यूटर और इनवर्टर चोरी
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौंसा में बीतीरात अज्ञात चोरों ने ताला तोडकर कम्प्यूटर सिस्टम, इन्वर्टर बैट्री समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। 20 मई से विद्यालय मे छुट्टी होने के कारण विद्यालय बन्द था। गुरुवार की सुबह जब गांव के बीडीसी विजय सिंह ने ताला टूटा देखा तो प्रधानाचार्य संजीव शुक्ला को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रधानाचार्य और ग्राम प्रधान कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।