फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शहर में बिना फायर ब्रिगेड की एनओसी के चल रहे होटल और लॉज

शहर में बिना फायर ब्रिगेड की एनओसी के चल रहे होटल और लॉज

Mon, 20 May 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
शहर में बिना फायर ब्रिगेड की एनओसी के चल रहे होटल और लॉज

विज्ञापन
शहर में बिना फायर ब्रिगेड की एनओसी के चल रहे होटल और लॉज
अग्निशमन विभाग से नि:शुल्क मिलने वाली एनओसी के प्रति भी बरती जा रही लापरवाही
होटलों में आग से बचाव को लेकर गंभीर नहीं है संचालक, आग लगने से दस लोगों की हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर में फायर ब्रिगेड की एनओसी के बगैर ही लॉज और होटल संचालित किए जा रहे हैं। बार-बार नोटिस देने के बाद भी होटल संचालकों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। जबकि तीन साल पहले शहर के एक होटल में आग लगने से 10 लोगों की लोगों की मौत हो गई थी।
शहर के रिहायशी इलाकों मे खुले होटल और लॉज संचालक मुसाफिरों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। अग्रिशमन विभाग के रिकार्ड पर गौर करें तो शहर के 18 होटल व लाज में से महज 8 होटल व लॉज में आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। इसके अलावा अन्य होटलों व लाज में आग लगने के बाद सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। शहर के चार होटल व दो रेस्टोरेंट को ही फायर बिग्रेड से एनओसी जारी हुई है। जबकि अन्य ने अनापत्ति प्रमाण पत्र ही नहीं लिया है। एनओसी लेने की प्रक्रिया नि:शुल्क रहती है। फिर भी आग से सुरक्षा को लेकर अधिकांश होटलों में लापरवाही बरती जा रही है। कुछ साल पहले शहर के हादीहाल के करीब होटल में आग लग गई थी। जिसे समय रहते बुझा लिया गया था। जबकि बाबागंज स्थित एक होटल में वर्ष 2015 में लगी आग से 10 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद होटल संचालक लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। होटल व लॉज में आग बुझाने के पर्याप्त मात्रा में साधन न होने के कारण अग्निशमन विभाग द्वारा सभी को सुरक्षा का मानक पूरा करने के लिए नोटिस कई बार भेजा जा चुका है। इसके बावजूद लोग मनमानी पर उतारू हैं। अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने एडीएम को ऐसे सभी होटलों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। लेकिन अभी तक मनमानी करने वाले संचालकों पर जिला प्रशासन का डंडा नहीं चला। अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य ने बताया कि सभी एसडीएम को ऐसे होटलों व लॉज की जांच के लिए पत्र भेजा गया है। चुनाव बाद नए सिरे से छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई
पुलिस ने हिदायत देने के बाद छोड़ा
रखहा। प्रेमिका की शादी तय होने की खबर मिलते ही युवक उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। आसपास के लोगों ने रंगेहाथ पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक को हिदायत देने के बाद छोड़ दिया। कंधई इलाके की एक युवती का दूसरे गांव के युवक से प्रेम चल रहा था। बीच-बीच में दोनों एक दूसरे से मिलते भी थे। दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हुए तो युवती के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने आननफानन में बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी। यह बात जब युवती ने प्रेमी को फोन पर बताई तो वह रविवार की रात उसके घर पहुंच गया। दोनों एक दूसरे से बात कर रहे थे। यह देख परिजन आगबबूला हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने आई। एसओ का कहना है कि दोनों ओर से तहरीर न मिलने पर युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंक का लेंटर ढहने से युवक घायल
बीरापुर। शौचालय टैंक में गिरकर युवक सोमवार को घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। शिवगढ़ के संडौरा गांव में ग्राम पंचायत द्वारा शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है। ओमप्रकाश तिवारी (30) पुत्र रमेश तिवारी घर से बाजार की तरफ जा रहा था। रास्ते में शौचालय के टैंक पर उसका पैर पड़ गया। जिससे वह टैंक के अंदर चला गया। शोर सुनने के बाद आस पास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आननफानन में परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने बताया कि उस पैर टूट गया है।


हाईकोर्ट के नोटिस के बाद कराया जमीन का सीमांकन
जेठवारा। उच्च न्यायालय द्वारा जमीन के मामले में राजस्व विभाग को नोटिस भेजा गया। जिसके बाद राजस्व विभाग हरकत में आया। कुंडा तहसील क्षेत्र के सरायइंद्रावत विक्रम सहाय का पुरवा निवासी राजकली पत्नी रामसुख का जमीन का विवाद पड़ोसियों से चल रहा है। राजस्व विभाग ने विवादित जमीन का सीमांकन कराया। राजकली ने पिलर खड़ा किया। जिसे विपक्षियों ने गिरा दिया। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने कमलेश यादव, राजकुमार यादव, संतोष यादव, शिवकुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में राजकली ने उच्च न्यायालय की शरण ली। हाईकोर्ट के नोटिस पर सोमवार को तहसील प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम कुंडा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीमांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed