फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   भट्ठा संचालक के हत्या के बाद चोरी से ईंट बेचते चौकीदार धराया

भट्ठा संचालक के हत्या के बाद चोरी से ईंट बेचते चौकीदार धराया

Mon, 20 May 2019 11:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
भट्ठा संचालक के हत्या के बाद चोरी से ईंट बेचते चौकीदार धराया
भट्ठा संचालक की हत्या के बाद चोरी से ईंट बेचते धराया चौकीदार
विज्ञापन

पुलिस कर रही पूछताछ, संचालक की हत्या के बाद बंद चल रहा था ईंट भट्ठा
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंदिका । अंतू थाना क्षेत्र के बाबू का पुरवा रसूलपुर गुलरहा के प्रधान ने ईंट भट्ठा खोल रखा था। बीते 16 अप्रैल को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। तब से ईंट-भट्ठा बंद चल रहा था। मौका पाकर चौकीदार ईंट को ट्रैक्टर पर लादकर बेचने जा रहा था। शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
अंतू के रसूलपुर गुलरहा निवासी प्रधान दिनेश दुबे पार्टनरशिप में ईंट भट्ठा का संचालन करते थे। बीते 16 अप्रैल को उनकी गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। तब से ईंट भट्ठे का संचालन बंद हो गया है। भट्टे का देखरेेख सराय शंकर निवासी रोहित सरोज कर रहा था। रोहित बीच में चोरी से ईंट बेच रहा था। इसकी जानकारी जब मृतक के भाई राकेश को हुई तो वह सोमवार सुबह भट्ठे पर पहुंचा और रंगेहाथ चोरी से बिकने जा रही ईट के साथ चौकीदार को पकड़ लिया। इसकी जानकारी अंतू पुलिस को दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

खर्च मांगने पर पत्नी को पीटा
संड़वाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा निवासी लक्ष्मी मिश्रा पत्नी रामकिशोर ने पति पर गुजर बसर के लिए खर्च मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति रामकिशोर घर से बाहर रहकर नौकरी करता है। घर के खर्च के लिए पैसे मांगने पर गालीगलौज और मारपीट करता है। लक्ष्मी ने इसकी शिकायत अंतू पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी के साथ किशोरी फरार
संड़वा चंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी पड़ोसी गांव के युवक के साथ फरार हो गई। दोनों में काफी दिनों से प्रेम चल रहा था। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।

ट्रेन में मिला नवजात
प्रतापगढ़। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस में सोमवार को एक नवजात पड़ा था। यात्रियों ने इसकी सूचना टीटीई को दी। ट्रेन के रायबरेली पहुंचने पर नवजात को उतार लिया गया। रेलवे पुलिस ने बाल सुधार गृह संचालक को इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed